फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Occupation of 800 bigha government land

Bijnor News: 800 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जा

Sun, 19 Apr 2026 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Occupation of 800 bigha government land
बिजनौर। गांव नरूल्लापुर खागू में सिंचाई विभाग की करीब 800 बीघा जमीन पर कब्जा कर गेहूं बो दिए गए। अधिवक्ता कुलदीप सिंह ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में भू माफियाओं द्वारा जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बिजनौर तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। अधिवक्ता कुलदीप सिंह ने शिकायत में कहा कि ग्राम समाज की करीब 800 बीघा भूमि पर कुछ भू माफियाओं ने कब्जा कर गेहूं की फसल बो दी थी। अब उनके द्वारा फसल काटने की तैयारी है। तहसीलदार आशीष सक्सेना ने बताया कि यह भूमि सिंचाई विभाग की है। जांच के दौरान पैमाइश के लिए सिंचाई विभाग की टीम के साथ लेखपाल भेज दिए जाएंगे। इस मामले में जिलाधिकारी ने सिंचाई और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। बिजनौर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 32 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें सिर्फ दो शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी अभिषेक झा, एसडीएम सदर रितु रानी, सीओ सिटी संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed