{"_id":"602032de8ebc3e74ac1ab7b0","slug":"objection-to-opening-school-before-vaccination-nazibabad-news-mrt5242476111","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन से पूर्व स्कूल खोलने पर अभिभावक वेलफेयर सोसायटी की आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन से पूर्व स्कूल खोलने पर अभिभावक वेलफेयर सोसायटी की आपत्ति
विज्ञापन
नजीबाबाद में अभिभावक वेलफेयर सोसायटी की बैठक में भाग लेने पहुंचे अभिभावक।
- फोटो : NAZIBABAD
टीकाकरण से पूर्व स्कूल खोलने पर आपत्ति
नजीबाबाद। अभिभावक वेलफेयर सोसायटी ने बच्चों को कोरोना वैक्सीन दिए जाने तक ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था जारी रखने की मांग की। सोसायटी ने सरकार द्वारा कक्षा एक से कक्षा आठ तक के स्कूलों का संचालन शुरू करने के निर्णय के खिलाफ न्यायालय में याचिका दायर करने का निर्णय लिया है।
अभिभावक वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष पंकज विश्नोई एड. के निर्देशन में बैठक में सरकार द्वारा प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल कक्षाओं के संचालन के निर्णय पर रोष व्यक्त किया गया। नितिन सरीन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्कूलों द्वारा पूरी फीस जमा कराने के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाने और धमकी देने के मामलों पर चिंता व्यक्त की गई। सर्वसम्मति से स्कूलों के संचालन के सरकार के फैसले सहित विद्यार्थी और अभिभावक हित की मांगों को लेकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद में जनहित याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया, जिसमें कोरोना काल में ट्यूशन फीस आधी करने, बच्चों को वैक्सीन लगने तक ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था जारी रखने सहित कई मांगें शामिल की जाएंगी।
सोसायटी के महासचिव श्रवण गुप्ता के संचालन में चांदनी मैरिज हॉल में आयोजित बैठक में अभिभावकों की ओर से बबीता, सुनीता, सरिता, सचिन सिंघल, डॉ.नदीम, जितेंद्र शर्मा, विपुल सिंघल, अजीम खान, संदीप कुमार, जुबैर अहमद, वकील अहमद, मो.इदरीस, माधव गुप्ता, अजय कुमार, जुनैद अंसारी, शाहनवाज, ओमप्रकाश सहित अनेक अभिभावक शामिल हुए।