फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Objection on extension of municipality limits

नगर पालिका सीमा विस्तार पर लगाई आपत्ति

Wed, 02 Dec 2020 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Objection on extension of municipality limits
बिजनौर। बिजनौर नगर पालिका के सीमा विस्तार के साथ ही लोगों ने आपत्ति लगानी भी शुरू कर दी हैं। शहबाजपुर खाना के पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार ने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को प्रेषित पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत पंचायत एक्ट के अनुसार ग्राम पंचायत स्वायत्तशासी संस्था है। ग्राम पंचायत का गठन एक्ट के अनुसार विधिवत रूप से किया गया है। ग्राम पंचायतों में विधिवत रूप से चुने गए प्रतिनिधि हैं। कानूनी रूप से ग्राम पंचायत की सामान्य सभा का सहमति पत्र लेकर ही मर्जर किया जा सकता है। सीमा विस्तार में शासन स्तर से कोई सहमति पत्र ग्राम पंचायतों से नहीं लिया गया है। कहा कि ग्राम पंचायत का सीमित क्षेत्रफल होने के कारण सफाई व्यवस्था सुचारू चल रही है। सीमा परिसीमन से क्षेत्रफल बड़ा होने से सफाई व पेयजल व्यवस्था चरमरा जाएगी। ग्राम पंचायतों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार रहते हैं। सीमा विस्तार से इन पर गृह व जलकर का भार पड़ेगा। ग्राम पंचायतों में चुनाव फरवरी 2021 में होने हैं जबकि नगर पालिकाओं में 2022 में। ग्राम पंचायतों में चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रमोद कुमार ने सीमा विस्तार का प्रस्ताव निरस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed