फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Oath of voting

मतदान की शपथ दिलाई

Sun, 26 Jan 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Oath of voting
धामपुर नगर पालिका में मतदान की शपथ दिलाते पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता। - फोटो : DHAMPUR
मतदान की शपथ दिलाई
विज्ञापन

धामपुर/कालागढ़। पालिका में शनिवार को संपन्न हुए राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई। कहा कि देश की तरक्की के लिए हम सभी को वोट देना चाहिए। इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी, कर अधीक्षक योगेश आर्य, पवन कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, लवी शर्मा रहे। एसबीडी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने मतदान पर विभिन्न भाषण, गीत, कविता तथा नारों का उद्घोष किया। प्राचार्या पूनम चौहान ने शपथ ग्रहण कराई। आरएसएम कालेज में प्राचार्य डा. रंजन अग्रवाल ने शिक्षकों और छात्र छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई। कालागढ़ में थाने में पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों ने शपथ ली।

रैली निकालकर किया जागरूक
अफजलगढ़। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर नगर पालिका कार्यालय परिसर में चेयरपर्सन के पति सलीम अंसारी तथा ईओ कौशल कुमार ने कर्मचारियों व सभासद को शपथ दिलाई। कोतवाली प्रांगण में कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों को, राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मतदाता दिवस के बाद रैली निकाल लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। मोहम्मद पुर राजौरी स्थित एसवीएस डिग्री कालेज के प्राचार्य रामवीर सिंह ने छात्र छात्राओं मतदान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में गरिमा, कीर्ती, कनिष्का, कनिका, प्रियंक, साक्षी, रिया व प्रिया, राजीव कुमार, मनोज कुमार, उमेेश कुमार, ओमकार सिंह, कल्याण सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed