विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दिलाई शपथ
नजीबाबाद। एनआईआईटी और साहू जैन कॉलेज में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ दिलाई गई। कॉलेज के प्रबंध निदेशक इंजी. अवनीश अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक अभिनव अग्रवाल, कॉलेज प्राचार्या डॉ. नीलावती ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।
अवनीश अग्रवाल ने कहा कि सड़क पर चलते समय दूसरों के साथ विद्यार्थी स्वयं भी यातायात के नियमों का पालन करें। संगोष्ठी में डॉ. नवनीत कुमार, जसवंत सिंह, डॉ. चंचल कुमार, डॉ. राम किशोर सिंह, दीपा सिंह, आंचल शर्मा, सपना वर्मा, शादमा परवीन आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं, साहू जैन कालेज के प्राचार्य प्रो. एनपी सिंह ने कहा कि यातायात के नियम ही सुरक्षित यात्रा-सुरक्षित जीवन का मंत्र है। नोडल अधिकारी डॉ. परमिल कुमार, डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिक राजपूत, प्रो. रीना, डॉ. गुरप्रीत सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. नवीन, जयेश विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी।