फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nursing home and ultrasound center sealed

नर्सिंगहोम और अल्ट्रासाउंड सेंटर किया सील

Thu, 03 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nursing home and ultrasound center sealed
नर्सिंगहोम और अल्ट्रासाउंड सेंटर किया सील
विज्ञापन

धामपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक अल्ट्रासाउंड और गांव जैतरा में अनधिकृत तौर पर चल रहे नर्सिंगहोम को सील कर दिया है।
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवीदास ने बताया गया कि विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह के निर्देश में कई स्थानों पर छापे की कार्र्रवाई की। धामपुर में शाहिल अल्ट्रासाउंड सेंटर पर टीम पहुंची। इस दौरान वहां पर कोई भी अधिकृत डॉक्टर नहीं मिला। सेंटर बगैर डॉक्टर की मौजूदगी में चलता पाया गया। स्टाफ सेंटर के अभिलेखों को भी नहीं दिखा सका। इसके अलावा अन्य रिकार्ड न मिलने पर सेंटर को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम गांव जैतरा में अनधिकृत तरीके से चल रहे अर्चना नर्सिंग होम को भी नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में सील किया गया।

नोडल अधिकारी ने बताया कि इस अस्पताल में तीन महिला ऑपरेशन केस पाए गए। स्टाफ से पूछा गया कि महिलाओं का उपचार किस डॉक्टर की ओर से किया जा रहा है। कोई जवाब नहीं दे सका। टीम ने अस्पताल में भर्ती मिली दो महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर करने से मना करने पर लिखकर देने पर उन्हें उन्हें रिलीव किया गया। तीसरे महिला को भी जिला अस्पताल भेजने का प्रयास किया जा रहा। इस दौरान सहायक नोडल अधिकारी अवनीश कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed