फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Number one in the district state in the National Rural Livelihood Mission

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में जिला प्रदेश में नंबर वन

Thu, 25 Nov 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Number one in the district state in the National Rural Livelihood Mission
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में जिला प्रदेश में नंबर वन
विज्ञापन

धामपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर है। इस मिशन के अंतर्गत बिजनौर जिले के सभी 11 ब्लॉक क्षेत्रों में 13 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों के तहत एक लाख चालीस हजार महिलाएं विभिन्न रोजगार के माध्यम से स्वावलंबी बनकर आर्थिक रूप से संपन्न हो रही हैं। जबकि योजना में दूसरे नंबर पर आगरा जिला है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला समन्वयक ज्ञान सिंह ने बताया कि प्रदेश और केंद्र सरकार ने जिस उद्देश्य के साथ मिशन को क्रियान्वित किया था, वह पूरा हो रहा है। जनपद बिजनौर में कुल 11 विकास क्षेत्र हैं, इन सभी में मिशन की स्थिति उत्तम है। अल्हैपुर ब्लॉक क्षेत्र में करीब 937 स्वयं सहायता समूह के तहत दस हजार 153 महिलाएं विभिन्न रोजगारों के माध्यम से जैसे चटाई बनाना, हाथ के पंखे बनाना, गन्ने की नर्सरी तैयार करना, राशन डीलर दुकानों पर राशन का वितरण कराना, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार का वितरण कराना, मनरेगा मद में श्रमिक के रूप में कार्य करना, मछली पालन करना, दूध की डेयरी का संचालन करना आदि विभिन्न क्षेत्रों में सभी समाज की महिलाएं बढ़ चढ़कर भागेदारी कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में जनपद मिशन के क्षेत्र में नंबर वन है। बिजनौर में करीब 13 हजार स्वयं सहायता समूह हैं, जिनके माध्यम से करीब एक लाख 40 हजार महिलाएं इन समूह से जुड़कर तरक्की कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक इन समूहों में से तीन हजार समूहों को बैंकों से ऋण, सात हजार समूहों को रिवाल्विंग फंड के माध्यम से रोजगार करने के लिए सहायता और करीब छह हजार समूह सामुदायिक निवेश के अंतर्गत दायित्व का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मिशन के अंतर्गत 24 नवंबर को दोपहर 12 बजे ब्लॉक के डबाकारा हॉल में बैंक अधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सरकारी अवकाश घोषित होने के कारण अब यह मीटिंग अगले सप्ताह होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed