{"_id":"57bb43604f1c1b9663d50107","slug":"nstructors-boycotted-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशकों ने बहिष्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदेशकों ने बहिष्कार किया
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
अनुदेशक नए नियमों का विरोध करतीं हुईं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में नवीनीकरण के लिए अनुदेशकों ने साक्षात्कार प्रक्रिया का विरोध करते हुए सोमवार को बीआरसी केंद्र पर जमकर हंगामा किया। अनुदेशकों का कहना है कि वे बेसिक शिक्षा विभाग में तीन सालों से संविदा पर नौकरी कर रहे हैं। आज तक कभी साक्षात्कार प्रक्रिया से नवीनीकरण नहीं हुआ है तो इस साल यह व्यवस्था क्यों की जा रही है।
अनुदेशकों ने साक्षात्कार का बहिष्कार कर दिया। इस दौरान साक्षात्कार लेने को बीआरसी केंद्र पहुंचे एसडीएम हंगामे को देख वहां से चले गए।अनुदेशक अनु विश्नोई, जोगेंद्र सिंह, शिखा राजपूूत, अर्चना शर्मा, श्वातिरानी, गुलनाज खान,गजाला, साजिया, महावीर सिंह, नरेंद्र कुमार, अजयपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 से जूनियर हाईस्कूलों में संविदा पर सरकार की ओर से भर्ती हुई है। उनका हर साल विभाग की ओर से नवीनीकरण कर दिया जाता है।
इस बार बिजनौर में उनका नवीनीकरण साक्षात्कार के आधार पर किया जा रहा है। वे इसी का विरोध कर रहे है। उनकी मांग है कि जैसे प्रदेश के अन्य जिलों में अनुदेशकों का नवीनीकरण हुआ है। उनका भी वैसे ही किया जाए। वे साक्षात्कार के आधार पर नवीनीकरण नहीं कराएंगे। बता दें कि अनुदेशकों ने इस बारे में रविवार को राज्यमंत्री मूलचंद चौहान को भी ज्ञापन सौपा था। मंत्री से मांग की थी कि उनका नवीनीकरण पूर्व की तरह कराया जाए। साक्षात्कार प्रक्रिया को वे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
सोमवार को एसडीएम धामपुर ने तहसील के चारों ब्लाक धामपुर, स्योहारा, अफजलगढ़ व नहटौर के अनुदेशकों को नवीनीकरण कराने के लिए बीआरसी केंद्र बुलाया। आरोप है कि एसडीएम निर्धारित समय से कई घंटे बाद बीआरसी केंद्र पहुंचे। यहां एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने बीईओ को साथ लेकर अनुदेशकों को इंटरव्यू लेना शुरू कर दिया।