फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now you have to wait for four months for weddings

शादियों के लिए अब चार माह करना होगा इंतजार

Wed, 09 Dec 2020 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Now you have to wait for four months for weddings
शादियों के लिए अब चार माह करना होगा इंतजार
विज्ञापन

बिजनौर। शादियों के लिए अब फिर से चार माह का इंतजार करना होगा। इस साल 11 दिसंबर को आखिरी सहालग है। इसके बाद 19 अप्रैल 2021 से विवाहों और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। पंडितों के अनुसार ग्रहों के अस्त होने और खरमास होने के कारण ऐसा होगा।
आमतौर पर दिसंबर और जनवरी में खूब शादी होती हैं, लेकिन हर वर्ष की तरह से इस बार ऐसा नहीं है। डबराल ज्योतिष सदन के प्रभारी पंडित प्रभुदत्त डबराल के अनुसार इस साल 11 दिसंबर को आखिरी सहालग है। शादी, सगाई सहित अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ महीना की तिथि, महीना, तिथि, वार, नक्षत्र और शुभ दिन का विचार किया जाता है। वर, वधू एवं मांगलिक कार्य कर व्यक्ति की राशि के हिसाब से शुभ मुहूर्त निकलता है। इस साल के ढाई माह में विवाह एवं शुभ कार्यों के लिए सिर्फ नौ दिन ही शुभ मुहूर्त हैं, जो 25 नवंबर को देव उठानी एकादशी पर शुरू हुए और शादियों के लिए 11 दिसंबर को इस साल का आखिरी मुहूर्त होगा। अंग्रेजी महीने के अनुसार अगले साल 19 अप्रैल 2021 को पहला मुहूर्त होगा।
विज्ञापन

पंडित धर्मेश भारद्वाज ने बताया कि 15 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में आ जाने से खरमास शुरू हो जाएगा, जो 14 जनवरी 2021 तक रहेगा। खरमास में विवाह आदि शुभ मुहूर्त नहीं होते हैं। इसके बाद 19 जनवरी से 16 फरवरी तक गुरु तारा अस्त रहेगा। गुरु ग्रह अस्त होने पर भी शुभ विवाह नहीं होता है। शुक्र ग्रह 16 फरवरी से 17 अप्रैल तक अस्त रहेगा। इस कारण 11 दिसंबर के बाद अगले चार महीने तक विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नहीं रहेंगे और 19 अप्रैल 2021 को साल का पहला शुभ मुहूर्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed