फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now vaccination started rapidly in the district

जिले में अब तेजी से होने लगा टीकाकरण

Sun, 08 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Now vaccination started rapidly in the district
जिले में अब तेजी से होने लगा टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में अब कोरोना रोधी टीकाकरण की रफ्तार काफी बढ़ गई है। इसी के चलते एक माह में लगभग तीन लाख 12 हजार 593 लोगों को एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया जा चुका है। अफसरों के अनुसार आठ जुलाई की रात तक कुल छह लाख 32 हजार 279 लोग प्रतिरक्षित हो चुके थे। शनिवार की रात तक हुए टीकाकरण के बाद अब यह आंकड़ा नौ लाख 44 हजार 872 पर पहुंच चुका है।

देशभर के साथ-साथ 16 जनवरी से जिले में भी कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। सबसे पहले दिन जिले भर में अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा 288 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतिरक्षित किया गया था। शासन ने जिले के लगभग 17 लाख लोगों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष शनिवार की रात तक कुल नौ लाख 44 हजार 872 लोगों को प्रतिरक्षित किया जा चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार के अनुसार जिले में टीकाकरण काफी रफ्तार से हो रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने की आठ जुलाई से सात अगस्त की रात तक कुल तीन लाख 12 हजार 593 लोगों को प्रतिरक्षित किया जा चुका है। इनमें प्रथम डोज से आच्छादित होने वालों में आठ लाख 3820 लोग शामिल हैं, जबकि एक लाख 41 हजार 52 लोगों को दूसरी खुराक से लाभान्वित किया गया है। इनमें अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्घा स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या 24 हजार 746 है, जबकि अन्य विभागों के फ्रंट लाइन वर्कर का आंकड़ा 25 हजार 481 है। इसके अलावा 18 से 44 साल वाले युवा तीन लाख 94 हजार 700 हैं और 45 से 60 वर्ष के तीन लाख 15 हजार 610 वयस्क तथा 60 साल से ऊपर वाले एक लाख 84 हजार 335 वृद्घ शामिल हैं। केवल रविवार को छोड़कर हर दिन जिले भर में टीकाकरण अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed