फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now the wind of seed change will blow in Sugarcane Bowl Bijnor

Bijnor News: अब गन्ना बाउल बिजनौर में बहेगी बीज परिवर्तन की बयार

Sun, 29 Dec 2024 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Now the wind of seed change will blow in Sugarcane Bowl Bijnor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना बाउल के नाम से प्रसिद्ध बिजनौर जनपद में गन्ना बीज परिवर्तन किया जाएगा। गन्ना विभाग चीनी मिलों के सहयोग से किसानों को बीज परिवर्तन, उन्नत बीज की जानकारी दी जाएगाी। इसके लिए गांवों में गोष्ठी, मुनादी, बैनर, बैठक की जाएंगी। जिले में सर्वाधिक रकबा वाली प्रजाति 0238 रोग ग्रस्त होने उत्पादन बहुत कम हुआ है। उत्पादन कम होने से करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ।
नवीन प्रजातियों के आरक्षित किए जिले के गन्ना प्लॉट के बीज का सत्यापन करते हुए किसानों से अनुबंध पत्र भरवाकर सीड मूवमेंट प्लान के तहत नवीन प्रजातियों का आच्छादन बढ़ाया जाएगा। ज़िला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने कहा कि रेड रॉट रोग से प्रभावित गन्ना प्रजाति 0238 को शासन ने विस्थापन करने का निर्णय लिया है। अब इसके स्थान पर नवीन गन्ना प्रजातियों यथा सीओएस 13235, 17231,18231, सीओएलके 14201,16202, सीओ 0118, 15023 का अधिक से अधिक बुवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक धामपुर ने आधार/प्राथमिक पौधशालाओं में प्रजातिवार उपलब्ध बीज के बारे में जानकारी दी। महाप्रबंधक गन्ना चीनी मिल धामपुर ओमवीर सिंह ने बुवाई में प्रयोग होने वाले आवश्यक बीज, भूमि उपचार रसायनों को अनुदान पर भरपूर उपलब्धता की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव गन्ना समिति मनोज कुमार ने कहा कि समिति द्वारा कृषि यंत्रों के संबंध में जानकारी दी। बैठक में समिति सभापति मोहन सिंह, रामवीर, अमित कुमार पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed