{"_id":"5e91ef2b8ebc3e78b12b33eb","slug":"now-the-crowd-will-not-be-allowed-in-vegetable-market-bijnor-news-mrt4773861126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में लगेगी केवल आढ़त, जनता को मोहल्लों में मिलेंगी फल, सब्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में लगेगी केवल आढ़त, जनता को मोहल्लों में मिलेंगी फल, सब्जी
विज्ञापन
बिजनौर प्रदर्शनी मैदान में लगी सब्जी और फल मंडी में उमड़ी भीड़।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी मंडी में अब नहीं लगने दी जाएगी भीड़
बिजनौर। सब्जी मंडी में हो रहे लॉकडाउन के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त हो गया है। अब सब्जी मंडी में केवल आढ़त ही लगेगी। आम आदमी मंडी में सब्जी खरीदने नहीं जा सकेगा। फुटकर में मोहल्लों में सब्जी प्रशासन की ओर से चिह्नित किए गए ठेली वाले पहुंचाएंगे।
प्रशासन की ओर से अब सब्जी व फल मंडी प्रदर्शनी मैदान में लगवाई जा रही है। जनता को सुबह छह से नौ बजे तक सब्जी व फल खरीदने के लिए सब्जी मंडी आने की छूट दी जा रही थी। लेकिन काफी लोग सब्जी व फल खरीदने की आड़ में बेवजह सड़कों पर आ रहे थे और लॉक डाउन तोड़ रहे थे। प्रदर्शनी मैदान में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था। लोग एक दूसरे से सटकर सब्जी, फल खरीद रहे थे और मुंह पर मास्क भी नहीं लगा रहे थे। जनता की ऐसी हरकतों को देखकर प्रशासन ने प्रदर्शनी मैदान में फुटकर सब्जी व फल बिकने पर रोक लगा दी है। प्रदर्शनी मैदान में केवल आढ़त लगेगी। वहां से उपभोक्ताओं को सब्जी नहीं दी जाएगी। गली, मोहल्लों में ठेलों के जरिये प्रशासन सब्जी व फल बिकवाएगा। एसडीएम बृजेश कुमार ने बताया कि कोई भी फल या सब्जी खरीदने के लिए प्रदर्शनी मैदान में न आएं। गली, मोहल्लों में ही फलों व सब्जी की बिक्री होगी।