फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now the Chandpur-Fina road is improving

अब सुधरेगी बदहाल है चांदपुर-फीना मार्ग

Sun, 23 Aug 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Now the Chandpur-Fina road is improving
नूरपुर क्षेत्र के ग्राम फीना में शहीद अशोक मार्ग पर बने गड्ढे। - फोटो : BIJNOR
अब सुधरेगी बदहाल है चांदपुर-फीना मार्ग
विज्ञापन

नूरपुर। फीना-चांदपुर संपर्क मार्ग बुरी तरह से बदहाल है। सड़क के गड्ढे हादसे को दावत दे रहे हैं। बरसात होने पर इस मार्ग पर पानी भर जाता है, जिससे निकलना मुश्किल होता है। मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीद अशोक की शहादत के 21 वर्ष बाद फीना-चांदपुर मार्ग का नाम शहीद अशोक कुमार के नाम पर रखने की संस्तुति की है। शासन द्वारा की गई घोषणा से इस मार्ग के ठीक होने की आस जगी है। इस मार्ग का नाम शहीद अशोक के नाम पर रखे जाने की संस्तुति होने के बाद शहीद के परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
गांव फीना निवासी अशोक कुमार गोरखा रेजीमेंट में नायक के पद पर तैनात थे। कारगिल युद्ध के दौरान 10 जुलाई 1999 की रात दुश्मनों से लड़ते हुए वह शहीद हो गए थे। शहादत के बाद जब उनका शव गांव पहुंचा तो प्रशासनिक अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों के बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। तत्कालीन डीएम देवदत्त ने चांदपुर-फीना मार्ग का नाम नायक शहीद अशोक मार्ग रखे जाने व सरकारी स्कूलों का नाम उनके नाम से जोड़े जाने की घोषणा की थी। तत्कालीन सांसद चेतन चौहान, पूर्व मंत्री महावीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष हरिपाल शास्त्री ने शहीद के नाम पर डिग्री कॉलेज खोले जाने का प्रस्ताव रखा था। शहादत के 21 वर्ष बीतने के बाद भी प्रशासन द्वारा किए गए अधिकांश वायदे पूरे नही हुए।
विज्ञापन

गांव के सरकारी स्कूलों का नाम तो शहीद के नाम पर रखा गया है। अभी तक चांदपुर फीना मार्ग सरकारी अभिलेखों में शहीद अशोक मार्ग से दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि अशोक की शहादत के कुछ समय बाद ही इस मार्ग पर शहीद अशोक मार्ग का पट लगा दिया गया था। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद अशोक की शहादत को याद करते हुए इस मार्ग का नाम नायक अशोक के नाम पर रखे जाने की संस्तुति की है। बुरी तरह से बदहाल हो चुके इस संपर्क मार्ग का नाम शहीद अशोक के नाम पर किए जाने की संस्तुति के बाद इस मार्ग की हालत सुधरने की उम्मीद जगी है। ग्राम के प्रधान पति मनोज राजपूत के अनुसार यह सड़क लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती है। ग्राम पंचायत द्वारा सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण कराया गया है। सड़क नीची होने के कारण बरसात में इस पर पानी भर जाता है। वह कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed