फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now RTPCR investigation will be done in district Bijnor itself

अब जिले में ही होगी आरटीपीसीआर जांच

Sat, 08 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Now RTPCR investigation will be done in district Bijnor itself
अब जिले बिजनौर में ही होगी आरटीपीसीआर जांच
विज्ञापन

बिजनौर। जनपदवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब कोरोना संक्रमण की पुष्टि कराने के लिए किसी को भी लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज मेरठ से रिपोर्ट आने का इंतजार नहीं करना होगा। एक सप्ताह के भीतर जिला बिजनौर में ही यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। यहां पर टेस्टिंग लैब स्थापित करने के लिए जगह का भी चयन कर लिया गया है। अफसरों की मानें तो सुबह को लिए गए आरटीपीसीआर सैंपल की जांच रिपोर्ट की शाम तक पुष्टि हो जाया करेगी। अभी यह जांच रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन का समय लगता है।
पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना महामारी से जूझ रही है। इस वजह से रैपिड एंटीबॉडीज टेस्ट, आरटी-पीसीआर टेस्ट, हॉटस्पॉट्स और कंटेनमेंट जोन जैसे शब्द भी आजकल चर्चाओं में हैं। कोरोना महामारी से हर कोई किसी न किसी प्रकार से प्रभावित है, जिसे देखो वही इससे बचने के उपाय ढूंढ रहा है। जनपद में फिलहाल तीन प्रकार से कोरोना की जांच की जा रही है। इनमें आरटीपीसीआर टेस्ट, रेपिड एंटीजन किट से और ट्रूनॉट मशीन से कोरोना संबंधी जांच की जाती है। रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलिमरेज चेन रिएक्शन (आरटीपीसीआर) टेस्ट, यह एक ऐसी लैब तकनीक है, जिसमें आरएनए के डीएनए में रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन को जोड़ते हुए वायरस का पता लगाता है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि आरटीपीसीआर में इस बात की जांच की जाती है कि वायरस मौजूद है या नहीं। इसके लिए व्यक्ति के रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट, थ्रॉट स्वैब या नाक के पीछे वाले गले के हिस्से से सैंपल लिया जाता है। इसके नतीजे आने में 12 से 24 घंटे का वक्त लगता है। सरकारी लैब में यह टेस्ट मुफ्त में होता है, जबकि निजी स्तर की लैब में इस टेस्ट की कीमत 700 रुपये है। प्राइवेट लैब आरटीपीसीआर टेस्ट का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह का कर लिया गया है चयन
सीएमओ के अनुसार आरटीपीसीआर जांच करने के लिए लैब स्थापित करने के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। यह लैब जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में स्थापित की जाएगी। इसके लिए मुख्यालय से लैब के उपकरण आदि सामान आ चुका है। लखनऊ से आए इंजीनियर सर्वे कर गए हैं और उन्होंने इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अब केवल वहां से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। उन्होंने बताया कि यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो एक सप्ताह के भीतर यह लैब जनपद बिजनौर में ही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed