फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now Rishikesh will take the ambulance of District Hospital to AIIMS

अब ऋषिकेश एम्स तक ले जाएगी जिला अस्पताल की एंबुलेंस

Fri, 10 Jan 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Now Rishikesh will take the ambulance of District Hospital to AIIMS
अब ऋषिकेश एम्स तक ले जाएगी जिला अस्पताल की एंबुलेंस
विज्ञापन

बिजनौर। अब जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर होने वाले गंभीर मरीजों को मेरठ मेडिकल के अलावा ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जिला अस्पताल की ही एंबुलेंस 108 ही लेकर जाया करेगी। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इससे पूर्व, जिला अस्पताल की एंबुलेंस केवल मेरठ मेडिकल कॉलेज तक ले जाती थी। बहुत ज्यादा आवश्यक होने पर एंबुलेंस दिल्ली एम्स तक जाती थीं।

सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल हुए या फिर अन्य गंभीर बीमारी होने पर अधिकांश मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। यहां सुविधाओं और चिकित्सा विशेषज्ञों का काफी टोटा है। इस कारण जिला अस्पताल से हर रोज काफी संख्या में इमरजेंसी के चिकित्सक हायर सेंटर के लिए रेफर करते हैं। जनपद के लोगों के लिए ऋषिकेश एम्स काफी मुफीद माना जाता है। वहां पर रोगियों के लिए करीब करीब सभी विशेषज्ञ और चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। अब तक जिला अस्पताल की 108 एंबुलेंस सेवा से उन्हें मेरठ के मेडिकल कॉलेज में ही ले जाया जाता है। वहां के चिकित्सकों के हाथ खड़े करने पर ही दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ले जाना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जिला अस्पताल के सीएमएस ज्ञानचंद ने बताया कि अब जिला अस्पताल की इमरजेंसी के चिकित्सक भी मरीज को सीधे ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर सकते हैं। इसके लिए शासनादेश प्राप्त हुआ है। तत्काल प्रभाव से यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। इससे पूर्व, यहां से रेफर मरीज केवल मेरठ ही भेजने पड़ते थे। 102 और 108 एंबुलेंस सेवा के जिला कोआर्डिनेटर मनोज कुमार सामंत बताते हैं ऋषिकेश में आसानी से इलाज भी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed