फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now polytechnic exam will be held from March 15

अब 15 मार्च से होगी पॉलिटेक्निक की परीक्षा

Mon, 17 Jan 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Now polytechnic exam will be held from March 15
अब 15 मार्च से होगी पॉलिटेक्निक की परीक्षा
विज्ञापन

बिजनौर। पॉलिटेक्निक की इसी सप्ताह शुरू होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब ये परीक्षा मार्च मे होंगी। इसी के साथ शासन ने पालिटेक्निक के विभिन्न ट्रेड एवं वर्ष के छात्रों की आनलाइन पढ़ाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर संस्थानों ने तैयारी शुरू कर दी है।

शासन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पॉलिटेक्निक की परीक्षा टाल दी है। परीक्षा 20 जनवरी से शुरू होने वाली थी। राजकीय पालीटेक्निक बिजनौर के प्राचार्य मोहम्मद आरिफ ने बताया कि परीक्षा स्थगित किए जाने के बारे में शासनादेश रविवार शाम आया है। अब ये परीक्षा 15 मार्च से शुरू की जाएंगी। मनोज कुमार निदेशक प्राविधिक शिक्षा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि विषय सेमेस्टर/ विशेष बैंक पेपर/ मल्टी प्वाइंट इंट्री एंड क्रेडिट सिस्टम -2021 की परीक्षा को स्थगित किया जाता है। परीक्षा स्थगन की वजह कोरोना संक्रमण है। आदेश सभी राजकीय, अनुदानित व निजी पालिटेक्निक पर लागू हैं। मोहम्मद आरिफ ने बताया कि शासन ने 22 जनवरी से सम सेमेस्टर की कक्षाएं आनलाइन चलाने के निर्देश दिए हैं। राजकीय पालीटेक्निक बिजनौर में करीब 700 छात्र- छात्राएं विभिन्न ट्रेड में है। विद्यार्थियों की आनलाइन पढ़ाई चल रही है। करीब 80 प्रतिशत विद्यार्थी आनलाइन पढ़ाई से जुड़े हैं। शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को आनलाइन पढ़ाई से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed