फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now pencil box will also be available with the uniform

अब यूनिफार्म के साथ पेंसिल बॉक्स भी मिलेगा

Wed, 13 Jul 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Now pencil box will also be available with the uniform
अब यूनिफार्म के साथ पेंसिल बॉक्स भी मिलेगा
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को किताबों, यूनिफार्म के साथ पेंसिल बॉक्स देने की तैयारी चल रही है। इसके लिए छात्रों के खातों में यूनिफार्म की धनराशि के साथ पेंसिल बॉक्स की धनराशि भेजी जाएगी।

जनपद में करीब 2119 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1354 प्राइमरी, 376 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 389 कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में सवा दो लाख छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। कोरोनाकाल में विद्यालय नहीं खुलने के कारण यूनिफार्म की धनराशि छात्रों के बैंक खातों में भेजी गई थी। प्रारंभ में इस व्यवस्था में परेशानी हुई थी, लेकिन खातों में धनराशि जाने से भ्रष्टाचार पर रोक लगी थी। इस बार भी छात्र-छात्राओं के बैंक खातों को आधार से लिंक कराया गया। शासन व विभाग की ओर से इस बार छात्रों को मिलने वाली यूनिफार्म की धनराशि डीबीटी के माध्यम से ही भेजी जाएगी। यूनिफार्म के साथ इस बार छात्र-छात्राओं को पेंसिल बॉक्स देने की तैयारी की जा रही है। उधर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि इस संबंध में आदेश स्पष्ट नहीं है। यूनिफार्म की धनराशि इस बार भी डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed