{"_id":"639772c417477b2f10132dec","slug":"now-mangalamukhi-will-also-be-able-to-make-his-ayushman-card-bijnor-news-mrt617473729","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अब मंगलामुखी भी बनवा सकेंगे अपना आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अब मंगलामुखी भी बनवा सकेंगे अपना आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। सरकार की ओर से गरीबों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान कार्ड की योजना शुरू की गई। जिसके तहत चार श्रेणियों में ही आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। लेकिन अब मंगलामुखी भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे। पोर्टल और वेबसाइट पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मंगलामुखी का भी विकल्प आ गया है।
सरकार की ओर से 2011 की जनगणना के अनुसार आयुष्मान कार्ड बनाए रहे हैं। 2011 की लिस्ट के अनुसार पात्र लोगों के ही आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं। अभी तक सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना(एसईसीसी) में गरीब और वंचित कैटेगरी में शामिल परिवार इसका लाभ ले सकते हैं। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईएस) के लाभार्थी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के कर्मियों, अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे थे। मगर अब मंगलामुखी के भी आयुष्मान कार्ड बन सकेंगे। इसके लिए आयुष्मान पोर्टल और आयुष्मान वेबसाइट पर मंगलामुखी (ट्रांसजेंडर) का विकल्प आ गया है। आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी को साल में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलामुखी अपने सर्टिफिकेट से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। पोर्टल अपडेट होने से अभी सभी का डाटा नहीं खुल रहा है।
मंगलामुखी अपने सर्टिफिकेट से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर विकल्प आ गया है। डाला खुलने में अभी कुछ दिक्कत आ रही है। जल्द ही यह समस्या दूर हो जाएगी - डॉ. नताशा सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक, आयुष्मान भारत योजना