फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now it is easy to get good marks in Hindi also

अब हिंदी में भी अच्छे अंक लाना आसान

Thu, 17 Mar 2022 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Now it is easy to get good marks in Hindi also
अब हिंदी में भी अच्छे अंक लाना आसान
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज हिंदी के पेपर से है। हिंदी के पेपर को गणित की तरह स्कोरिंग बना दिया गया है। विद्यार्थी परीक्षा में विषय विशेषज्ञों के सुझावों को दृष्टिगत रखकर विशेष योग्यता अंक आसानी से ला सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को परीक्षा तक नियमित पढ़ाई करनी जरूरी है।
छह दिन बाद इंटर का हिंदी विषय का पेपर है। विद्यार्थियों पेपर की तैयारी को फाइनल टच देने में लगे हैं। जीजीआईसी झालू की प्रधानाचार्या एवं हिंदी विषय की शिक्षक डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि पेपर का पेटर्न बदला गया है। हिंदी विषय को गणित की तरह स्कोरिंग बना दिया गया है। अब विद्यार्थियों को हिंदी में विशेष योग्यता अंक लाना आसान है।
विज्ञापन

बताया कि इंटर में हिंदी व सामान्य हिंदी दो प्रकार के पेपर होते हैं। दोनों प्रश्नपत्र में गद्य ,कथा, काव्य, नाटक, खंडकाव्य और व्याकरण में कोर्स कम किया गया है। विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट या अपने शिक्षकों से कम हुए कोर्स की जानकारी जरुर कर लें। पेपर एनसीईआरटी पर आधारित होगा। गद्य व काव्य के इतिहास से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। ये प्रश्न अति लघु होंगे। जिनकी अपनी पाठयपुस्तक से ही तैयारी करनी है। गद्य व काव्य के पाठकों व लेखकों के नाम अच्छी तरह दोहराएं। क्योंकि अवतरणों में से ही लघु व अति लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दीर्घ प्रश्न नाटक, कथा व खंड काव्य से आएंगे प्रश्न का उत्तर 80 शब्दों में ही देना है। उत्तर सारगर्भित भाषा में दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य हिंदी के पेपर में आता है पत्र लेखन
प्रधानाचार्या डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि इंटर सामान्य हिंदी के पेपर में पत्र लेखन आता है। विद्यार्थी इस बात का ध्यान रखें। बताया कि पत्र के प्रारंभ, अंत और विषय वस्तु के अंक अलग-अलग होते हैं। प्रश्न को समझकर विषय वस्तु का चयन करें। प्रश्न का जितना व जो जवाब मांगा गया है उतना ही दे। अनावश्यक समय बर्बाद न करें।
परीक्षा के लिए जरूरी टिप्स
1- लेखक व कवियों की जीवनी भाषा, शैली व रचना सहित याद करें।
2- व्याकरण की तैयारी रटने के बजाए सूत्रों व नियमों को समझकर करें।
3- सवालों का जवाब लिखने में जल्दबाजी न करें। भाषा में वर्तनी वह सुलेख का ध्यान रखें।
4- निबंध लिखते समय उसके शीर्षक को अच्छी तरह समझ लें। विषय वस्तु को समझकर उत्तर लिखें।
5- पेपर में आए सभी प्रश्नों का उत्तर दे। कोई सवाल नही छोडें।
6- उत्तर पुस्तिका पर प्रश्न उतारने में समय बर्बाद न करें। सीधे सवाल का नंबर लिखकर उत्तर लिखें।
7- पेपर की तैयारी सवालों के लिए आवंटित अंकों के अनुसार करें।
8- हिंदी विषय की तैयारी परीक्षा तक नियमित समय देकर करें।सूत्र रोजाना दोहराएं।
9- पत्र लेखन की विषय वस्तु का चयन समझकर करें।
10- हिंदी का पेपर थोड़ा लंबा होता है। इसलिए परीक्षा में समय प्रबंधन का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed