फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now farmers will not be able to get sugarcane weighed arbitrarily on slips

Bijnor News: अब मनमाने तौर पर पर्ची पर गन्ना नहीं तुलवा सकेंगे किसान

Tue, 03 Dec 2024 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Now farmers will not be able to get sugarcane weighed arbitrarily on slips
बिजनौर, धामपुर। धामपुर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक ओमवीर सिंह ने बताया कि अब भी किसान अपनी गन्ना पर्ची पर मनमाने तौर पर 25 प्रतिशत से अधिक गन्ने की तौल नहीं करा सकेंगे। इसके लिए प्रदेश के गन्ना अयुक्त की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त के आदेशों का हवाला देते हुए गन्ना जीएम ने बताया कि मिल की ओर से 30 नवंबर की रात 12:00 बजे से आदेशों को क्रियान्वित कर दिया गया है। किसानों के पर्ची मोड पर 25 प्रतिशत से अधिक गन्ना नहीं तौला जा रहा है। यदि किसानों ने पर्ची मोड के सापेक्ष 25 प्रतिशत से अधिक गन्ना तौल कराने का प्रयास किया तो वह पर्ची गन्ना विभाग की साइट पर अपलोड नहीं हो सकेगी। जिससे किसानों को गन्ना भुगतान में दिक्कत आ सकती है। उन्होंने बताया कि ऐसी असुविधा से बचने के लिए किसानों को गन्ना समितियों से गन्ना पर्ची मोड परिवर्तित करना होगा।
विज्ञापन

ऐसे में किसान अपने साधनों के हिसाब से पर्ची मोड परिवर्तित करा रहे हैं। यदि कोई किसान 25 प्रतिशत से अधिक गन्ना आपूर्ति करना चाहता है। तो वह अपने साधन के अनुसार संबंधित सहकारी गन्ना समिति में सप्लाई मोड परिवर्तन करा लें, जिससे उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed