{"_id":"5fb565498ebc3e9bfe29e6db","slug":"now-discounts-will-also-be-given-in-weekly-detention-bijnor-news-mrt511528819","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब साप्ताहिक बंदी में भी मिलेगा छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब साप्ताहिक बंदी में भी मिलेगा छूट
विज्ञापन
अब साप्ताहिक बंदी में भी मिलेगी छूट
बिजनौर। उत्तर प्रदेश दुकान तथा वाणिज्य अधिनियम-1962 की अधिसूचना के अंतर्गत कोविड-19 के महामारी के दौरान लॉकडाउन के कारण आर्थिक मंदी से जूझ रहे कारोबारियों को उबारने के लिए शासन ने धनतेरस से लेकर कार्तिक पूर्णिमा (गंगा स्नान) तक साप्ताहिक बंदी से छूट प्रदान की है।
जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय के अनुसार जिले के व्यापारियों, दुकानदारों एवं उद्यमियों को त्योहारों के सीजन पर नियमानुसार साप्ताहिक बंदी से छूट प्रदान करने के लिए शासन से अनुमति मिल गई है। साप्ताहिक बंदी में भी व्यापारी, दुकान आदि अपना कारोबार कर सकेंगे। इसके लिए डीएम ने सहायक श्रम आयुक्त सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।