Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now Bijnor buses will go to Delhi via Modinagar

Bijnor News: अब मोदीनगर होकर दिल्ली जाएंगी बिजनौर की बसें

Fri, 16 Dec 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Now Bijnor buses will go to Delhi via Modinagar
बिजनौर। चालक अपनी मनमानी से दिल्ली जाने वाली बसों को मेरठ बाईपास से वाया दिल्ली एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली जा रहे थे। जिससे मोदीनगर, मुरादनगर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की इसी समस्या को दूर करने के लिए अब चालकों को एक्सप्रेस वे से बस नहीं ले जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। यह निर्देश आरएम मुरादाबाद ने दिए हैं।
विज्ञापन

बिजनौर डिपो से दिल्ली के लिए करीब 22 बसों का संचालन किया जाता है। जिनमें से अधिकतर बसों को चालक मेरठ-परतापुर बाईपास से निकालकर वाया एक्सप्रेस वे दिल्ली ले जाते थे। इससे मोदीनगर और मुरादनगर सहित गाजियाबाद के यात्रियों को भी परेशानी तो पड़ती ही है।, डिपो को भी नुकसान उठाना पड़ता है। यही नहीं एक्सप्रेस वे पर लगने वाले टोल का भार भी जनता की जेब पर पड़ रहा था। जिसकी वजह से आरएम मुरादाबाद ने एक्सप्रेस वे से दिल्ली बस नहीं ले जाने के सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिसके बाद एआरएम बिजनौर ने दिल्ली रूट पर जाने वाले सभी चालकों और परिचालकों को भी यह सूचना दे दी है। अगर कोई चालक बस को एक्सप्रेस वे पर ले जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं एक मामला और संज्ञान में आया है कि बस चालक बिजनौर से बस को वाया खतौली से निकालकर परतापुर बाईपास तक ले जाते थे, जिस कारण वह मेरठ की सवारियों को भी बस में नहीं बैठाते थे। उनका कहना है कि मेरठ होकर जाने में अधिक समय लगता है। जिसके चलते एनएच- 58 से परतापुर बाईपास पर बस ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी चालकों को मेरठ, मोदीनगर, मुरादनगर होकर बस दिल्ली ले जाने के निर्देश दिए हैं। अब सभी बस चालक मेरठ से होकर मोदीनगर और मुरादनगर होकर ही दिल्ली जाएंगे। अगर कोई बाईपास से बस एक्सप्रेस वे पर ले जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ..... राजेंद्र शर्मा, स्टेशन इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed