फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Notices will be issued, records will be summoned

Bijnor News: जारी होंगे नोटिस, तलब होगा रिकाॅर्ड

Sat, 12 Apr 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 12 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Notices will be issued, records will be summoned
बिजनौर। किसान सहकारी चीनी मिल की देखरेख के लिए किसानों का अपना बोर्ड है, उनके चुने गए प्रतिनिधि प्रबंध समिति मेें शामिल हैं। मगर प्रबंध समिति भी निगरानी में नाकाम साबित हो रही है। गड़बड़ियों की शिकायत पर डीएम द्वारा बैठाई गई जांच में कई का फंसना तय माना जा रहा है। इसमें मिल अधिकारियों में खलबली मची हुई है। जांच अधिकारियों ने रिकाॅर्ड तलब करने की तैयारी कर ली है। जल्द ही नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

नजीबाबाद की किसान सहकारी चीनी मिल में कारखाने के सामान की खरीद फरोख्त से लेकर अन्य मामलों में गड़बड़ी की गई, इसकी शिकायत प्रबंध समिति के दो संचालकों और भाजपा नेताओं ने डीएम से की। डीएम ने मामले की जांच सीडीओ को सौंपी है।
विज्ञापन

कुछ किसानों ने बताया कि प्रबंध समिति में शामिल कुछ संचालक मिल से मिलने वाली सुविधाओं में व्यस्त हो जाते हैं। किसानों की तमाम समस्याएं जस की तस बनी रहती है। हालांकि कुछ संचालक मिल अफसरों पर गड़बड़झाले के आरोपों की निष्पक्ष जांच के पक्ष में हैं। सहकारी समिति के चेयरमैन सुशील चौहान ने बताया कि मामले को लखनऊ तक ले जाया जाएगा। चीनी मिल में गड़बड़ी का मामला जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सीएम के समक्ष भी उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

nबीत गया पेराई सत्र, बोर्ड की हुई महज एक बैठक : नवंबर 2024 में सहकारी चीनी मिल की प्रबंध समिति का चुनाव हुआ था। किसानों ने सदस्यों को चुनकर भेजा। सदस्यों ने फिर संचालकों को चुना। अब बोर्ड में 12 संचालक है, जोकि उपसभापति का चुनाव करते हैं।

इस समिति पर चीनी मिल के बेहतर संचालन की जिम्मेदारी है मगर चुनाव से लेकर अब तक बोर्ड की केवल एक बैठक ही हो सकी। कुछ घंटों की उक्त बैठक सारे मामलों का कहां तक उठाया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed