{"_id":"5fd7acfc8ebc3e3e731c32b5","slug":"notice-to-three-colonizers-dhampur-news-mrt51560735","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कालोनाइजरों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन कालोनाइजरों को नोटिस
विज्ञापन
तीन कालोनाइजरों को नोटिस
धामपुर। नगर क्षेत्र में बगैर मानचित्र स्वीकृति के अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी के खिलाफ विनियमित विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने ऐसी तीन कॉलोनियों के कालोनाइजरों को नोटिस जारी कर निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। आदेेेेशों का पालन न होने पर अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कराने की चेतावनी दी है।
गौरतलब है कि नूरपुर मार्ग पर कई स्थानों पर बिना मानचित्र स्वीकृत के प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन डीएम ने इनमें एक विवादित भूमि को कुर्क कर दिया था। बताया जाता है कि आरोपियों ने पिछले दिनों भूमि को मुक्त करा फिर से जमीन प्लॉटिंग शुरू कर दी है। जेई कृष्ण चंद्र ने बताया कि विभाग की ओर से कई लोगों को नोटिस किए गए है। निर्माण पर रोक लगाने की हिदायत दी गई है। नगीना मार्ग पर ईदगाह के पीछे कॉलोनी काटने वाले भूमि स्वामी अजमल खान को भी नोटिस जारी कर निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। स्योहारा मार्ग स्थित धामपुर जंक्शन कॉलोनाइजर को भी नोटिस जारी कर बिना अनुमति निर्माण न करने की सख्त चेतावनी दी है। बताया जाता है कि कॉलोनाइजर ने वर्ष 2008 में इस कॉलोनी का नक्शा स्वीकृत कराया था ।लेकिन विकास कार्य 12 वर्ष बाद किए जा रहे हैं। जेई कृष्ण चंद ने बताया कि कॉलोनाइजरों ने यदि निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया तो इनके खिलाफ अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की कार्रवाई होगी। विभाग की सख्ती के चलते अवैध निर्माण कराने वालों में हड़कंप मचा है।