फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Notice issued to two tutors of ANM Training Center

Bijnor News: एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के दो ट्यूटर को नोटिस जारी

Tue, 26 Sep 2023 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to two tutors of ANM Training Center
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नहटौर। महानिदेशक (प्रशिक्षण) चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण की ओर से जारी निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के दो ट्यूटर को आगामी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का नोटिस जारी किया है।




गौरतलब है कि एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के नोडल अधिकारी आशीष कुमार आर्य ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर अवगत कराया था कि केंद्र पर तैनात ट्यूटर लोकेश यादव एवं अभय कुमार शर्मा द्वारा प्रायः गुटबाजी कर अध्ययनरत छात्राओं को अनुशासन भंग करने के लिए उकसाया जाता है। जिस पर महानिदेशक, प्रशिक्षण (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण), उत्तर प्रदेश के निर्देश पर प्रकरण में अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मुरादाबाद को जांच अधिकारी नामित किया गया था।
विज्ञापन

जिन्होंने 12 जनवरी 2023 को मौके पर पहुंचकर जांच की थी तथा उक्त दोनों ट्यूटर को दोषी पाते हुए इनका स्थानांतरण अन्यत्र करने की संस्तुति मिशन निदेशक को गई थी, परंतु कतिपय कारणों से कोई कार्यवाही नहीं हुई। नोडल अधिकारी ने पुन: चार सितंबर को उच्चाधिकारियों को अवगत कराया कि कार्यवाही न होने से उक्त दोनों ट्यूटर के हौसले इतने बुलंद हो गए कि इनके द्वारा 31 अगस्त 2023 को रक्षाबंधन के पर्व का एक दिन का अवकाश होने के बाद भी छात्राओं को पांच-सात दिन के लिए सेंटर बंद करने के लिए उकसाया गया। जिससे प्रशिक्षण संचालन में बाधा उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर महानिदेशक (प्रशिक्षण) चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण की ओर से निर्देश जारी कर जिला स्वास्थ्य समिति को कार्यवाही करने के लिये कहा गया। जिसके अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ट्यूटर लोकेश यादव एवं अभय कुमार शर्मा को एक माह का समय देते हुए आगामी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed