{"_id":"5ef0f3148ebc3e42b92537c0","slug":"notice-issued-to-the-hospital-on-the-death-of-the-patient-bijnor-news-mrt4876971144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज की मौत पर अस्पताल को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज की मौत पर अस्पताल को नोटिस जारी
विज्ञापन
मरीज की मौत पर अस्पताल को नोटिस जारी
बिजनौर। नहटौर के एक व्यक्ति का वेंटिलेटर पर रखकर उपचार करने वाले जिला मुख्यालय पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है। सीएमओ ने बताया कि यह अस्पताल की लापरवाही है कि अस्पताल में चार पांच दिन तक मरीज का उपचार चलता रहा, लेकिन ज्यादा हालत खराब होने पर ही स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। 24 घंटे के भीतर संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अस्पताल को सील कर दिया जाएगा।
नहटौर के मोहल्ला अफगनान में एक रेडीमेड व्यापारी नीचे की मंजिल में दुकान करता है, जबकि उसका परिवार ऊपरी मंजिल में रहता है। परिजनों के अनुसार उसकी बुजुर्ग मां व पिता की तबीयत खराब होने पर मां को मुरादाबाद व पिता को बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच करने पर पता चला कि उसकी मां कोरोना पॉजिटिव है। उसके पिता की तबियत बिगड़ने पर उसे मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि यह मामला गंभीर है। निजी अस्पताल ने चार पांच दिन तक मरीज को वेंटिलेटर पर रखकर उसका उपचार किया और स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना नहीं दी। हालत बिगड़ने पर उसे मुरादाबाद रेफर किया गया। इसके बाद नोडल अधिकारी को इसका पता चला। यह मामला गंभीर है इसलिए 24 घंटे के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। संतोषजनक उत्तर मिलने पर अस्पताल के सील कर दिया जाएगा।