फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Notice issued to the five SDMs and Tehsildars

पांचों एसडीएम और तहसीलदारों को नोटिस जारी

Thu, 11 Aug 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to the five SDMs and Tehsildars
पांचों एसडीएम और तहसीलदारों को नोटिस जारी
विज्ञापन

बिजनौर। भले ही शासन आईजीआरएस पोर्टल पर की जाने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर गंभीर बना हुआ है, लेकिन अफसर खरे नहीं उतर रहे हैं। जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। शिकायतों के निस्तारण के फीडबैक असंतोषजनक पाए जाने वाले मामलों की भरमार है। धामपुर के पूर्ति निरीक्षण को भी नोटिस जारी हुआ है।

अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार की ओर से जिले की पांचों तहसील के एसडीएम, तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक धामपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया कि लोगों की शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में आईजीआरएस पोर्टल पर आ रही शिकायतों का तय समयसीमा में गुणवत्तापरक तरीके से निस्तारण के लिए बार-बार कहा जा रहा है। जिसके बाद भी समीक्षा के दौरान के पाया गया कि जुलाई में अत्यधिक असंतोषजनक फीडबैक आए हैं। जिसके लिए 16 अगस्त तक कारण स्पष्ट करने के लिए कहा गया। कारण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अग्रिम कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed