{"_id":"67b9faf075ff364fd70a1d27","slug":"notice-issued-to-sugar-mills-for-not-paying-sugarcane-price-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-143635-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने पर चीनी मिलों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने पर चीनी मिलों को नोटिस जारी
Sat, 22 Feb 2025 09:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। किसानों से खरीदे गन्ने का समय पर मूल्य भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिलों को गन्ना आयुक्त, जिलाधिकारी, डीसीओ ने नोटिस जारी किए है। गन्ना आयुक्त, डीएम ने नोटिस में समयावधि में गन्ना मूल्य भुगतान करने के निर्देश दिए। जिले में बिलाई चीनी मिल पर सबसे ज्यादा बकाया भुगतान है।
इस बार गन्ने की सर्वाधिक क्षेत्रफल वाली गन्ना प्रजाति 0238 रोग ग्रस्त होने से उत्पादन पर असर आया। गन्ना उत्पादन कम होने से किसानों को आर्थिक हानि हुई है। वहीं गन्ना पेराई सत्र पहले ही बंद हो रहा है। जनपद की दस चीनी मिलों ने 21 फरवरी तक 760.11 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। जबकि गत पेराई सत्र में मिलों ने इस दिन तक 722.18 क्विंटल गन्ना पेराई की थी। चालू पेराई सत्र का जिले चीनी मिलों पर 262.56 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया चल रहा है।
इसमें अकेले बिलाई चीनी मिल पर 195.88 करोड़ का बकाया भुगतान चल रहा है।
चांदपुर चीनी मिल ने शनिवार को करीब 6 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया। चांदपुर चीनी मिल पर 46.87 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिलों को गन्ना आयुक्त लखनऊ, जिलाधिकारी और गन्ना विभाग बिजनौर कार्यालय से नोटिस जारी किया गया।