फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Notice issued to six sugar mills for not paying on time

समय से भुगतान न करने पर छह चीनी मिलों को नोटिस जारी

Wed, 22 Apr 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to six sugar mills for not paying on time
समय से भुगतान नहीं करने पर छह चीनी मिलों को नोटिस जारी
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना भुगतान समय से नहीं करने पर जिले की नौ में से छह चीनी मिलों को नोटिस जारी किए गए हैं। चीनी मिलों से गन्ना भुगतान 14 दिन की समयसीमा के अंदर करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जिले की सभी चीनी मिल अभी भी पेराई कर रही हैं। लॉकडाउन की वजह से चीनी मिलों का पेराई सत्र तो लंबा खींच ही रहा है चीनी का उठान भी नहीं हो रहा है। चीनी उठान न होने की वजह से न तो मिलों को पैसा मिल रहा है और न ही किसानों के गन्ना भुगतान के लिए चीनी मिलों को पैसा मिल रहा है। जिले की बिजनौर, चांदपुर, बिलाई व बरकातपुर चीनी मिल तो पहले से ही भुगतान में पिछड़ी चल रहीं थी। इनके अलावा अब स्योहारा व बुंदकी चीनी मिल भी भुगतान में पिछड़ गई हैं। स्योहारा चीनी मिल पर 125.45 करोड़, बिलाई चीनी मिल पर 271.93 करोड़, बरकातपुर चीनी मिल पर 129.52 करोड़, बुंदकी चीनी मिल पर 27.57 करोड़, चांदपुर चीनी मिल पर 120.52 करोड़ व बिजनौर चीनी मिल पर 81.38 करोड़ रुपया बकाया है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के मुताबिक भुगतान न करने वाली चीनी मिलों को नोटिस जारी किए गए हैं। मिलों से निर्धारित समयसीमा के अंदर भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। समय से भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed