फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Notice issued to six sugar mills

भुगतान समय से न करने वाली छह चीनी मिलों को नोटिस जारी

Thu, 20 Feb 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to six sugar mills
भुगतान समय से न करने वाली छह चीनी मिलों को नोटिस जारी
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना भुगतान समय से न करने वाली छह चीनी मिलों को प्रशासन ने फिर से नोटिस जारी किए हैं। इन चीनी मिलों पर 585 करोड़ बकाया है। इन चीनी मिलों से गन्ना भुगतान जल्द से जल्द करने को कहा गया है। ऐसा न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिले की सभी छह चीनी मिल पूरी क्षमता से गन्ना पेराई कर रही हैं। लेकिन गन्ना खरीद के हिसाब से किसानों को भुगतान नहीं दिया जा रहा है। नियम है कि चीनी मिलों को किसानों से खरीदे गन्ने का भुगतान 14 दिन के अंदर करना है। लेकिन इस नियम का पालन नहीं हो रहा है। बिजनौर चीनी मिल ने तो इस पेराई सत्र में अभी तक किसानों को एक रुपये का भी भुगतान नहीं किया है। गन्ना भुगतान न करने वाली छह चीनी मिलों को पिछले महीने प्रशासन ने नोटिस भेजे थे, लेकिन इन्होंने अपने रवैये में सुधार नहीं किया है। हालांकि बिजनौर चीनी मिल ने पिछले पेराई सत्र में खरीदे शत प्रतिशत गन्ने का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन

बिजनौर, चांदपुर, बरकातपुर, बिलाई, स्योहारा एवं धामपुर चीनी मिल गन्ना भुगतान में पिछड़ गई हैं। इनमें से बजाज ग्रुप की बिलाई चीनी मिल तथा वेव ग्रुप की बिजनौर एवं चांदपुर चीनी मिल की हालत ज्यादा ही पतली है। यह चीनी मिल किसानों को भुगतान समय से नहीं दे रही हैं। बिजनौर चीनी मिल पर 57 करोड़, चांदपुर चीनी मिल पर 89.55, बरकातपुर चीनी मिल पर 105.57, बिलाई चीनी मिल पर 203, स्योहारा चीनी मिल पर 80.22 तथा धामपुर चीनी मिल पर 50.55 करोड़ रुपया बकाया है। भुगतान न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार किसानों को भुगतान समय से कराने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। चीनी मिलों को नोटिस जारी करके गन्ना भुगतान 14 दिन के अंदर लाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed