{"_id":"61a7163c9a7a1443c8609d6e","slug":"notice-issued-to-mandi-shopkeepers-nazibabad-news-mrt5670381116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी दुकानदारों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी दुकानदारों को नोटिस जारी
विज्ञापन
नजीबाबाद में आढ़तियों से जानकारी लेते एसडीएम मनोज कुमार सिंह।
- फोटो : NAZIBABAD
मंडी दुकानदारों को नोटिस जारी
नजीबाबाद। कृषि उत्पादन मंडी समिति के दुकानदारों द्वारा आवंटित एक करोड़ रुपये से अधिक प्रीमियम जमा न करने वाले 36 दुकानदारों को एसडीएम ने नोटिस जारी किए हैं। एक सप्ताह में प्रीमियम अदा न करने पर प्रशासन रिकवरी वसूली की कार्रवाई शुरू करेगा।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव कुलदीप सैनी को मंडी समिति की आय बढ़ाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कृषि उत्पादन मंडी समिति के फल कारोबार से जुड़े दुकानदारों द्वारा एक करोड़ रुपये से अधिक की प्रीमियम धनराशि चार-पांच वर्षों से जमा न करने के मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने मंडी समिति सचिव कुलदीप सैनी से प्रीमियम जमा न करने वालों की सूची तलब की।
कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर के 36 दुकानदारों को एसडीएम ने नोटिस जारी किया है। एसडीएम ने नोटिस में स्पष्ट किया कि एक सप्ताह के भीतर फल आढ़तियों को मंडी समिति द्वारा आवंटित की गई दुकानों का बकाया प्रीमियम जमा नहीं किया जाता है, तो संबंधित दुकानदारों से प्रीमियम वसूली के लिए रिकवरी जारी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जाब्तागंज चौकी प्रभारी धीरज कुमार, सलीम अहमद, अनूप कुमार, मो.आबिद, ताहिर हुसैन, नईम अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
आढ़तियों की समस्याओं के प्रति गंभीर रहें
नजीबाबाद। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने मंडी समिति सचिव को मंडी परिसर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कृषि उत्पादन मंडी समिति में सब्जी एवं फल आढ़तियों की समस्याओं का निराकरण समय से कराने को कहा। उन्होंने मंडी समिति परिसर को स्वच्छ रखने और आढ़ती हितों को सर्वोपरि रखकर कार्य करने के निर्देश दिए।

नजीबाबाद की मंडी समिति का निरीक्षण करते एसडीएम मनोज कुमार सिंह।- फोटो : NAZIBABAD