फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   notbandi se huyi nainsafi : aazam

नोटबंदी से हुई नाइंसाफी ः आजम खां

Mon, 28 Nov 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
notbandi se huyi nainsafi : aazam
बिजनौर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते आजम खां। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री आजम खां ने नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे निशाने पर लेते हुए तीखे प्रहार किए। आजम खां ने कहा कि नोटबंदी करके प्रधानमंत्री ने जरूरतमंदों के साथ नाइंसाफी की है। कोई बताए कि कोई बड़ा आदमी बैंक की लाइन में लगा है क्या। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र  सरकार को शरीयत में दखल देने का कोई हक नहीं है। चाहे मुस्लिम एक तलाक ले या तीन ले। उन्होंने कहा कि हिंदू व मुस्लिम एक-दूसरे के पारंपरिक धार्मिक रीति रिवाजों में दखल न दें। 
विज्ञापन

रविवार को इंदिरा बाल भवन में 28 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद हुए कार्यक्रम में आजम खां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बसपा सुप्रीमो मायावती पर खूब बरसे। कहा कि मायावती  ने गुजरात में जाकर भाजपा के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि मायावती ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया। अगर  दलितों के लिए किसी ने कुछ किया है, तो उन्होंने किया है। वाल्मीकि जयंती की छुट्टी भी उन्होंने करानी शुरू की। आजम खां ने कहा कि मोदी सरकार को अब मुस्लिमों का तलाक याद आ रहा है। ये ढोंगी लोग धर्म व आस्था के नाम पर खिलवाड़ करने के अलावा कुछ नहीं करना चाहते हैं। यही उनका काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुस्लिम एक तलाक ले दो ले या तीन ले। इससे सरकार को क्या परेशानी है। क्या किसी मुस्लिम ने  हिंदुओं के  धार्मिक रीति रिवाज में  कोई दखल दिया है। सती प्रथा का कानून बदला तो कोई मुस्लिम बोला। आजम खां ने कहा कि देश के बादशाह कह रहे है कि नोटबंदी कालेधन वालों पर चोट है। क्या किसी कालेधन वाले को बैंक की लाइन में लगे किसी ने देखा है। कमजोर , गरीब और किसानों को नेाटबंदी के नाम पर परेशान किया जा रहा है। वे लोग ही बैंकों की लाइन में लग रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि बैंक से रुपये न मिलने के कारण बेटी के हाथ पीले नहीं कर रही मां जहर खाकर जान दे रही हैं। करेंसी की वजह से लोग मर गए हैं। क्या लोगों की जान लेने के लिए नोटबंदी की गई। आजम खा ने कहा कि हमारा ही पैसा और हमें ही चोर ठहराया जा रहा है। उन्होंने कि मुख्यमंत्री अखिलेेश यादव ने सूबे का विकास किया है। ऐसे नेता के हाथों में देश की कमान होनी चाहिए। इस मौके  पर विधायक रुचि वीरा , जिला पंचायत अध्यक्ष उदयनवीरा, डीएम जगतराज , पूर्व सांसद  यशवीर सिंह, नगीना के चेयरमैन खलीलुर्रहमान , जिलाध्यक्ष अनिल यादव आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन खुशनुद खां ने किया। डीएम ने योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर एसपी अजय साहनी सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी एवं एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्र भी मौजूद रहे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed