फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   notbandi ke virodh mein kendra sarkar ka putla foonka

नोटबंदी के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Sat, 03 Dec 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
notbandi ke virodh mein kendra sarkar ka putla foonka
प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के स्योहारा में नोटबंदी के कारण हो रही समस्याओं के विरोध में कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिना तैयारी के फैसला लेने के कारण आम आदमी से लेकर व्यापारी तक बेहाल हैं।
विज्ञापन


जिले में लोगों का गुस्सा हर दिन बढ़ता जा रहा है। कैश की किल्लत अब तक खत्म नहीं हो रही है। कांग्रेस नगराध्यक्ष चौधरी फहीमुर्रहमान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को आर्थिक संकट में डाल दिया है। देश को इस संकट से उबरने में कई साल लगेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दावा किया गया था कि काले धन  पर अंकुश लगेगा और लोगों के सामने नोटों की दिक्कत जल्द दूर होगी। लेकिन बैंकों में मनमानी और अव्यवस्थाओं के कारण हालात चिंताजनक हैं। कांग्रेस नेता डा. राजबहादुर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की जनता को परेशानी में डालकर खुद विदेश घूमने के लिये निकल जाते हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद बैंक में लगी लाइनों में मरने वाले लोगों की तादाद बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed