फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Not without permission will sell Chinese

अनुमति बगैर नहीं बिकेगी चीनी

Mon, 13 Feb 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 13 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में प्रशासन की अनुमति के बिना बिलाई शुगर मिल चीनी नहीं बेच सकेगा। पकड़ी गई चीनी की बिक्री से दो दिन में किसानों को भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

बता दें कि गन्ना विभाग ने किसानों की सूचना पर बिलाई मिल द्वारा बिना अनुमति के गुपचुप तरीके से बेचने के लिए ले जाए जा रहे चीनी के 52000 बोरे पकड़े थे। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मौके पर आ गए थे। इसके बाद किसानों ने बिलाई मिल के खिलाफ कारवाई की मांग को लेकर बेमियादी धरना शुरू कर दिया था। रविवार रात करीब नौ बजे एसडीएम सदर अनुज सिंह, सीओ असित श्रीवास्तव तथा डीसीओ ओपी सिंह की किसानों से वार्ता हुई। भाकियू  के जिला अध्यक्ष रामअवतार  सिंह के अनुसार एसडीएम ने मिल अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि बिना अनुमति के चीनी नहीं बेची जाए। 
विज्ञापन

बिक्री के पैसे से नियमानुसार किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान हो। तय हुआ है कि पकड़ी गई चीनी के बिक्री मूल्य सवा नौ करोड़ में से आठ करोड़ 87 लाख से किसानों का पेमेंट दो दिन 14 फरवरी तक  करें। पहले बकाया में छह करोड़ का भुगतान 17 फरवरी को करने की भी हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed