फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Not to be sacrificed in public: SDM

एसडीएम और सीओ ने नजीबाबाद, नांगलसोती और मंडावली में अमन कमेटी की बैठक ली

Thu, 23 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Not to be sacrificed in public: SDM
सार्वजनिक रूप से नहीं की जाए कुर्बानी : एसडीएम
विज्ञापन

नजीबाबाद/नांगलसोती/मंडावली। एसडीएम और सीओ ने नजीबाबाद, मंडावली और नांगलसोती थाने में आयोजित अमन कमेटी की बैठक में ईदुल अजहा पर सार्वजनिक रूप से कुर्बानी न करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज के लिए न जाने की भी सख्त हिदायत दी।
एसडीएम संगीता और सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने नजीबाबाद थाने में आयोजित अमन कमेटी की बैठक में ईदुल अजहा पर सार्वजनिक कुर्बानी न करने, ईदगाह और मस्जिदों में नमाज न पढ़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की सरकार की त्योहार के बारे में नई गाइड लाइन नहीं है। उन्होंने अमन और भाईचारे के साथ ईदुल अजहा मनाने, कुर्बानी के अवशेष सार्वजनिक रूप से न फेंकने की भी हिदायत दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी प्रकार के साप्ताहिक बाजार आयोजित न होने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

एसएसआई सिमरजीत कौर, जोगेंद्र तेवतिया, कुमरेश त्यागी, जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना ईसा, मौलाना इम्तियाज, मुफ्ती गुफरान, मुफ्ती उवैश, कमलबंधु, पंकज शर्मा, याकूब राईन, अब्दुल वाहिद राईन, नईम टाटा, मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद अख्तर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने थाना मंडावली में थानाध्यक्ष संदीप त्यागी और थाना नांगलसोती में थानाध्यक्ष वली मोहम्मद की उपस्थिति में अमन कमेटी की बैठक में ईद उल अजहा पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने, घर पर ही कुर्बानी करने, सार्वजनिक कुर्बानी आयोजित न करने की सलाह दी। मंडावली बैठक में मोहम्मद वाहिद, बुनियाद अली, नसीम, साबुद्दीन, मुस्तकिम, शादाब, नौबहार सिंह और नांगलसोती में प्रधानपति राजीव गोयल, सत्यपाल सिंह, हाजी उमर, मोहम्म्द यूनुस, शहाबुद्दीन, जाकिर, मो. अकबर, सुनील कुमार, शिवध्यान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed