{"_id":"657f4f6a1b16ab848e024e04","slug":"not-getting-benefits-due-to-changes-in-portal-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-16035-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पोर्टल में हुए बदलाव से नहीं मिल रहा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पोर्टल में हुए बदलाव से नहीं मिल रहा लाभ
Mon, 18 Dec 2023 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
- आठ महीने से लाभार्थियों को लाभ मिलने में आ रहे परेशानी
- दूसरी लड़की होने पर लाभ दिए जाने की योजना के बाद से आ रही समस्या
बिजनौर। पोर्टल में बदलाव होने के बाद से लोगों के प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सिर्फ आवेदन हो रहे हैं।
सरकार की ओर से प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पहला बच्चा होने पर लाभार्थियों को पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। मगर अब दूसरा बच्चा लड़की होने पर लाभार्थियों को भी छह हजार रुपये का लाभ दिया जा रहा है। जिसकी वजह से पोर्टल में बदलाव किया गया है। अब प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2.0 पोर्टल हो गया है। पोर्टल में बदलाव होने के बाद 3400 लोगों ने लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। जिनमें से 1067 ऐसे लाभार्थी हैं, जिन्हें दूसरा बच्चा लड़की हुई है। लाभ नहीं मिलने पर लोग विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। आठ महीने से लोगों को लाभ नहीं मिला है।
- वर्जन : प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है। पोर्टल में बदलाव होने से कुछ समस्या आईं। मगर अब धीरे-धीरे लाभार्थियों को लाभ मिलने लगा है। पात्र लाभार्थी योजना के अपना आवेदन करें। - डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर