फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Not bear the injustice of innocents

बेगुनाहों के साथ अन्याय सहन नहीं

Sat, 24 Sep 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sat, 24 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Not bear the injustice of innocents
बिजनौर में पत्रकारों से वार्ता करते प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा है कि पेद्दा की घटना में बेगुनाह लोगों को फंसाया जा रहा है। ऐसे लोगों को ही जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर निर्देाष लोगों को फंसाया गया, तो भाजपा चैन से नही बैठेगी और इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। 
विज्ञापन


सिविल लाइन स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में अशोक कटारिया ने कहा कि मुजफ्फरनगर में आग लगाने वाले लोग बिजनौर जिले को भी बर्बाद करना चाहते हैं। ये कतई नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एकतरफा कार्रवाई करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी है उन्हें सजा मिले। हालांकि निर्दोषों को किसी भी सूरत में नहीं फंसाया जाए। उन्होंने कहा कि पेद्दा में लड़कियों से छेड़छाड़ को  लेकर दुखद घटना हुई। इस घटना में निर्दोष लोग जेल भेजे गए। क्या कोई मान सकता है पेद्दा की घटना में 29 लोग शामिल होंगे। एक साथ  29 लोग इस मामले में नामजद करा दिए गए। गांव के लोगों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। अशोक कटारिया ने कहा कि सूबे में सपा की सरकार है। बिजनौर विधायक रुचि वीरा बेवजह उनके पार्टी पर कोई आरोप न लगाए। विधायक एकतरफा बात न करे। विधायक समाज में ज्वार पैदा न करें। बिजनौर जिला सुंदर है। जिले को ऐसा ही रहने दें। उन्होंने कहा कि जिस तरह पेद्दा घटना में निर्दोषों को फंसाया जा रहा है। ऐसे ही मुजफ्फरनगर में निर्दोष को फंसाने पर घटना हुई थी। ऐसी घटनाओं में नाजायज नाम कतई नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा निर्दोषों को फंसाने से ही फसाद होते हैं। फसाद जीवन को बर्बाद कर देते हैं। पेद्दा की घटना में नाबालिगों तक को फंसाया गया है। भाजपा के नेता गांव में पहुंचकर निर्दोष व नाबालिगों की सूची बनाएंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राममोहन अग्रवाल, कविता चौधरी, नीरज शर्मा , पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, डॉ. नवनीत गर्ग, मानव सचदेवा समेत तमाम नेता मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed