फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Not a single grain of paddy was purchased at six centers

छह केंद्रों पर नहीं खरीदा गया धान का एक भी दाना

Mon, 19 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Not a single grain of paddy was purchased at six centers
छह केंद्रों पर नहीं खरीदा गया धान का एक भी दाना
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के धान खरीद के छह सरकारी क्रय केंद्रों पर धान का एक भी धाना नहीं खरीदा गया है। कई क्रय केंद्रों पर नाम मात्र की खरीद हुई है। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने यह मामला प्रशासन के सामने उठाने की बात कही है। खरीद शुरू न होने पर कलक्ट्रेट, तहसील और थानों में धान रखने की चेतावनी दी। धान में कमी निकालकर किसानों को वापस भेजा जा रहा है। किसानों को मजबूरी में बाजार में धान बेचना पड़ रहा है।

भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि जिले में 37 धान खरीद क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें से छह क्रय केंद्रों पर धान का एक दाना भी नहीं खरीदा गया है। दयालवाला, हाजीपुर, छतरपुर, बेलखेड़ा, अभयराजपुर व स्योहारा में बने धान क्रय केंद्र पर अब तक धान नहीं खरीदा गया है। बाकी 31 धान खरीद केंद्रों पर भी नाममात्र का ही धान खरीदा गया है। बताया कि किरतपुर में बने धान क्रय केंद्र पर अब तक केवल 158 क्विंटल धान ही खरीदा गया है। नजीबाबाद स्थित क्रय केंद्र पर मोटे धान की प्रजाति पीआर 26 का बीज नहीं खरीदा जा रहा है, जबकि यह बीज कृषि विभाग द्वारा ही दिया गया था। क्रय केंद्रों पर धान नहीं खरीदा जा रहा है और किसान औने पौने दाम पर बाजार में धान बेचने को मजबूर हैं। किसानों को धान में कमी बताकर परेशान किया जा रहा है। क्रय केंद्रों पर राइस मिलों के एजेंट किसानों से सस्ते में धान की खरीदारी कर रहे हैं। दिगंबर सिंह ने किसानों से कहा है कि वे सस्ते दामों पर धान न बेचें। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार को चेतावनी दी जा रही है कि वे धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू कराएं। ऐसा न हुआ तो किसान अपना धान कलक्ट्रेट, तहसीलों व थानों में भर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed