{"_id":"65f9d81ecdceb622e50c6b03","slug":"nomination-process-for-lok-sabha-elections-will-start-from-today-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-120986-2024-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: आज से होगी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, चार सीओ और 14 निरीक्षक संभालेंगे जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: आज से होगी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, चार सीओ और 14 निरीक्षक संभालेंगे जिम्मा
Wed, 20 Mar 2024 09:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 20 Mar 2024 09:37 AM IST
सार
लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से चालू हो जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
मतदान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया आज से चालू हो जाएगी। तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। नामांकन स्थल बनी कलक्ट्रेट का सुरक्षा घेरा अभेद रहेगा। कलक्ट्रेट की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरियर लगा दिए गए हैं।
मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। नुमाइश ग्राउंड के पास कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। उधर विकास भवन के पास भी पुलिस ने बैरियर लगा दिए हैं। आवाजाही के लिए यह रास्ता बंद रहेगा। उम्मीदवार और उनके चार समर्थकों को ही अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। बता दें कि आज 20 मार्च से नामांकन प्रक्रिया चालू होगी।
27 मार्च तक नामांकन पत्रों की बिक्री और जमा किए जाएंगे। साथ ही 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जानी है, नाम वापसी के लिए 30 मार्च की तारीख तय की गई है। पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा जबकि मतगणना चार जून को होगी। उधर नामांकन प्रक्रिया को लेकर पुलिस ने कलक्ट्रेट के चारों ओर सुरक्षा घेरा तैयार करते हुए बैरियर लगा दिए हैं।

चार सीओ और 14 निरीक्षक संभालेंगे जिम्मा
नामांकन प्रक्रिया के वक्त सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता बनाए रखने के लिए चार सीओ और 14 निरीक्षक को तैनात किया गया है। इनके अलावा 26 दरोगा, 24 हेड कांस्टेबल, 128 सिपाही, 43 महिला कांस्टेबिल, छह सेक्शन पीएसी के जवान, 13 यातायात पुलिसकर्मी आदि समेत कुल 247 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बैरियर से लेकर कलक्ट्रेट के अंदर लगी है।
यह भी पढ़ें: UP: गन्ने के सियासी रस की कौन लेगा मिठास, क्या लोस चुनाव में बड़ा प्रभाव डालेगा ये मुद्दा? पढ़ें खास रिपोर्ट
कलक्ट्रेट का बनाया गया त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा
एएसपी देहात और चुनाव के नोडल अफसर राम अर्ज ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के लिए कलक्ट्रेट त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बना है। सुबह नौ बजे से पुलिसकर्मी ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात हो जाएंगे। हालांकि नामांकन प्रक्रिया 11 बजे से तीन बजे तक होनी है। कलक्ट्रेट के अंदर नामांकन के लिए एक साथ पांच व्यक्तियों को ही जाने की अनुमति होगी। लोकसभा बिजनौर के लिए एडीएम प्रशासन के कार्यालय और नगीना लोकसभा की डीएम के न्यायालय कक्ष में नामांकन प्रक्रिया होगी। नामांकन प्रक्रिया सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की निगरानी में की जाएगी।