फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nomination papers submitted amid tight security

कड़ी सुरक्षा के बीच जमा हुए नामांकन पत्र

Thu, 08 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Nomination papers submitted amid tight security
हल्दौर ब्लॉक पर नामांकन के दौरान निरीक्षण करने पहुंचे डीएम व एसपी। - फोटो : BIJNOR
कड़ी सुरक्षा के बीच जमा हुए नामांकन पत्र
विज्ञापन

जलीलपुर/हल्दौर/स्योहारा। ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए जलीलपुर विकास खंड में 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 1014 पर्चे दाखिल किए गए। सुरक्षा के लिए ब्लॉक में पुलिस तैनात रही। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन किया गया। आरओ नवीन कुमार ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 308, ग्राम पंचायत प्रधान पद 573, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 133 पर्चे जमा हुए हैं। हल्दौर में ग्राम प्रधान पद के 501, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 324 और ग्राम पंचायत सदस्य के 163 दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कराए। डीएम और एसपी ने कार्यालय पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ब्लॉक कार्यालय के सामने हाईवे पर रूट डायवर्ट कर दिया गया था। स्योहारा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम दिन नामांकन को लेकर प्रधान पद प्रत्याशी, बीडीसी सदस्य पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के साथ समर्थकों का हुजूम नगर में उमड़ पड़ा। लोगों ने कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन नहीं किया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने थाना चौराहा व रेलवे फाटक की ओर से बैरिकेडिंग लगाकर नामांकन स्थल तक वाहनों और अनावश्यक लोगों पर रोके रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed