फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Noisy days were in good weather ...

गीत गजल संगम एकेडमी की ओर से मुशायरा आयोजित

Sat, 16 Nov 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Noisy days were in good weather ...
नजीबाबाद में शायर अनवर बिजनौरी व डॉ.अतीक दानिश को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : NAZIBABAD
शोर तो अच्छे दिनों का था गए मौसम में...
विज्ञापन

नजीबाबाद। गीत गजल संगम एकेडमी की ओर से आपसी सौहार्द और देशप्रेम पर कलाम पेश करके शायरों ने खूब वाहवाही लूटी। अनवर बिजनौरी, शनावर किरतपुरी, डॉक्टर अतीक दानिश और खुर्शीद को फख्र ए बिजनौर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

नगर के मोहल्ला मुगलूशाह में गीत गजल संगम एकेडमी की ओर से महेंद्र अश्क की अध्यक्षता में मुशायरा आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अनवर बिजनौरी, शनावर किरतीपुरी व डॉक्टर अतीक दानिश की मौजूदगी में कारी शुएब नफीस और अख्तर मुल्तानी की नात-ए-पाक से मुशायरे का आगाज हुआ। शायर महेंद्र अश्क ने पढ़ा - शोर तो अच्छे दिनों का था गए मौसम में, दूर तक फैल गई जर्द तबाही कैसे। शनावर किरतपुरी ने पढ़ा- इसको कहते हैं मोहब्बत के तेरे हुक्म पर हम, जैसे होते है उसी हाल में आ जाते है। डॉक्टर अतीक दानिश ने पढ़ा - मुसलसल क्यूं दिखावे की इबादत, अगर दिल से हो तो एक सजदा बहुत है। खुर्शीद अहमद ने पढ़ा - डुबोकर मुझको गम की गहराइयों में, मुझे तेरी याद आती है तन्हाईयों में। डॉक्टर आफताब नोमानी ने पढ़ा- उसका अंदाजे इबादत भी है लोगों से जुदा, वो इबादत भी सियासत की तरह करता है। मोहम्मद ताबिश ने पढ़ा- गले लगना सभी हिंदू-मुसलमां चाहते हैं पर, कदम जब भी बढ़ाते है सियासत रोक लेती है। कारी शुएब ने पढ़ा- मेरे ही हक में मिले दोस्तों सारे सबूत, फिर भी मुंसिफ ने दिया है फैसला मेरे खिलाफ। अनवर बिजनौरी ने पढ़ा- चांद और सूरज भी तकते हैं, बारी-बारी तेरी सूरत। साजिद सागर ने पढ़ा - खुदकशी भी नहीं करनी है हमें, उसको मर के भी दिखाना है मियां। शुएब नफीस के संचालन में आयोजित मुशायरे में डॉक्टर इलियास अंसारी, इम्तियाज अजहर, नौशाद, नदीम आसिफ, मुकीम अहमद, सैय्यद अहमद, जुबैर मुल्तानी ने भी कलाम पेश किए। इस दौरान शादाब नोमानी, सुहेल, आमिर, रशीद अहमद, मोहम्मद गाजी, गुड्डू और आसिफ मुल्तानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed