{"_id":"607737f98ebc3e8d04729f36","slug":"nodal-officer-inspected-the-district-hospital-kovid-control-room-bijnor-news-mrt534500544","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने जिला अस्पताल, कोविड कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने जिला अस्पताल, कोविड कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
विज्ञापन
बिजनौर जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते नोडल अधिकारी कोविड योगेश कुमार।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। शासन से नामित कोविड-19 के नोडल अधिकारी योगेश कुमार ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था, केविड सेंटर, केविड वैक्शीनेशन एवं वैक्शीनेशन वेटिंग रूम आदि का निरीक्षण किया। सीएमओ को निर्देश दिए कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए तथा अस्पताल में हो रहे कोविड वैक्शीनेशन को पूरी संवेदनशीलता और सजगता के साथ संपन्न कराया जाए।
नोडल अधिकारी योगेश कुमार ने बुधवार को सीएमओ को निर्देशित किया कि विशेष टीका उत्सव कार्यक्रम का आज अंतिम दिन है। इसमें अधिक से अधिक लोगों को एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया जाए। इसके अतिरिक्त आने वाले दिनों में भी टीकाकरण कार्य को पूरी गुणवत्ता के आधार पर संचालित कराते हुए अधिक से अधिक व्यक्तियों को प्रतिरक्षित करने का काम हो। अस्पताल में चिकित्सक और कर्मचारी शासन द्वारा कोविड-19 से बचाव से संबंधित नियमों का शत-प्रतिशत रूप से अनुपालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। इस दौरान नोडल अधिकारी ने राज्य सभा सांसद विजय पाल तोमर को कोविड वैक्शीनेशन की दूसरी डोज लगवाने के उपरांत वैक्शीनेशन प्रमाण पत्र दिया।
इसके बाद नोडल अधिकारी योगेश कुमार ने कलक्ट्रेट स्थित कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि होम आइसोलेशन इलाज करा रहे मरीजों को दूरभाष के अतिरिक्त वीडियो कॉल कर उनसे स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड वैक्सीनेशन का दिन प्रतिदिन बढ़ाया जाए ताकि समय से जनपद के लोगों को वैक्शीनेशन का लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, सीएमओ विजय कुमार यादव, जिला अस्पताल के सीएमएस ज्ञानचंद के अलावा अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।