फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   nobody can right on kashmeer

कश्मीर को कोई नहीं छीन सकता

Fri, 19 Aug 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Fri, 19 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
nobody can right on kashmeer
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज सिंह को सम्मानित करते रामकृपाल यादव। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर की 25 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। किसी परिस्थितियों में चुनाव नहीं होने पर वहां से 25 जनप्रतिनिधियों को नामित कर विधानसभा में बैठाया जाएगा। कश्मीर हमारा है और हमसे कोई नहीं छीन सकता।
विज्ञापन


शुक्रवार को तिरंगा यात्रा के साथ बिजनौर पहुंचे राष्ट्रीय महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर वालों की हालत किसी से छिपी नहीं है। कश्मीर को भारत में शामिल करने का विधेयक तीन बार संसद में पास हो चुका है। अब केंद्र की भाजपा सरकार इस नीति पर आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रविरोधी ताकतों को खत्म कर दिया जाएगा, फिर चाहे वह प्रदेश सरकार की कुर्सी पर बैठी हो या बाहर। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर स्वशासन को सुशासन में बदला जाएगा। भाजपा बिना तुष्टीकरण के देश और प्रदेश को चलाएगी, तो पूरी दुनिया देखेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो विदेशी भारत को स्कैम इंडिया कहते थे, नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इसे अभिमानी राष्ट्र कहते हैं। सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि आजादी के 70वें साल को एक पर्व की तरह मनाने के लिए तिरंगा यात्रा शुरू की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के घर से इस यात्रा का शुभारंभ किया है। अब तक आजादी के जश्न के नाम पर रस्म अदायगी होती थी। हालांकि भाजपा इसे उत्सव की तरह मनाकर घर-घर पहुंचा रही है। देश को आजादी चाहिए माओवाद से, नक्सलवाद से, आतंकवाद से और देशद्रोहियों के नारों से। जनता से बसपा-सपा का क्रम तोड़कर इस बार भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज सिंह को किया सम्मानित
गंगा बैराज पर भाजपाइयों ने केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव व राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन का जोरदार स्वागत किया। उनका काफिला गांव नवलपुर बैराज पहुंचा। वहां पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज सिंह को सम्मानित करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए तिरंगा यात्रा बैराज रोड स्थित कान्हा फार्म पहुंची।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed