फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No vaccine in Dhampur CHC, people uproar

सीएचसी में वैक्सीन नहीं, लोगों का हंगामा

Fri, 23 Apr 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
No vaccine in Dhampur CHC, people uproar
धामपुर सीएचसी पर कोबिड वैक्सीन न होने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नागरिक। - फोटो : DHAMPUR
सीएचसी में वैक्सीन नहीं, लोगों का हंगामा
विज्ञापन

धामपुर। कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने गए लोगों ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि जब अस्पतालों में वैक्सीन नहीं है तो लोगों को बुलाकर क्यों परेशान किया जा रहा है। वह सवेरे के नौ बजे से डाक्टरों का इंतजार करते रहे, लेकिन दोपहर तक कोई डॉक्टर वैक्सीन लगाने नहीं पहुंचा। बाद में एक कर्मी ने ट्रामा सेंटर के भवन के बाहर एक इश्तहार चस्पा कर दिया कि शुक्रवार को वैक्सीन नहीं है। किसी को टीका नहीं लगेगा। जिसके बाद लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
रानीबाग कॉलोनी निवासी सतीश राणा, सतीश पांडेय, शशिवाला, हरपाल सिंह, मनोहर सिंह, कैलाशो देवी, सुरेंद्र सिंह, आदेश, फूलवती देवी, संतोष कुमारी, रेखा, गेंदा सिंह, लालबहादुर सिंह आदि ने बताया कि उनको शुक्रवार को कोविड-19 का दूसरा टीका लगना था। मोबाइल पर आए मैसेज से उन्हें तारीख दी गई थी। वैक्सीन नहीं लगने से गुस्साए लोगों की सीएचसी अधीक्षक डॉ. ओपी यादव से भी नोकझोंक हुई। काफी देर तक हंगामा होने के बाद दोपहर के समय एक कर्मी ने ट्रामा सेंटर के भवन के बाहर चैनल पर लिखकर टांग दिया कि जिले से वैक्सीन नहीं आई है। टीकें नहीं लगाए जा सकते।
विज्ञापन

लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर भी लापरवाह होने का आरोप लगाया। वहीं, सीएचसी अधीक्षक डॉ. ओपी यादव का कहना है कि उनके अस्पताल के स्टाफ का काम वैक्सीन लगाना नहीं है। वैक्सीन लगाने का काम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उनके स्टाफ का है। उधर, पीएचसी में भी सवेरे से ही लोगों की वैक्सीन लगवाने के लिए लंबी लाइन लगी रही। पर यहां पर भी किसी को टीका नहीं लगा। पीएचसी प्रभारी डॉ. मनीषराज शर्मा का कहना है कि वैक्सीन न आने के कारण शुक्रवार को किसी भी अस्पताल में कोरोनारोधी टीका नहीं लगाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed