{"_id":"699aae86b027d829c400f4e2","slug":"no-trace-of-youth-even-after-20-hours-of-jumping-into-kho-barrage-15-member-pac-team-continues-search-operati-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: खो बैराज में कूदे युवक का 20 घंटे बाद भी सुराग नहीं, पीएसी की 15 सदस्यीय टीम सर्च में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: खो बैराज में कूदे युवक का 20 घंटे बाद भी सुराग नहीं, पीएसी की 15 सदस्यीय टीम सर्च में जुटी
Sun, 22 Feb 2026 01:09 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:09 PM IST
सार
बिजनौर के खो बैराज में कूदे 24 वर्षीय युवक योगेश सैनी का 20 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पीएसी की 15 सदस्यीय टीम विशेष उपकरणों के साथ नदी में सर्च अभियान चला रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
युवक की तलाश करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर के नगर स्थित खो बैराज में कूदे युवक का 20 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। धामपुर की मुन्नी देवी कॉलोनी निवासी योगेश सैनी (24) शनिवार को अपने दोस्त रिंकू सैनी के साथ शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान खो बैराज पुल पर उसने अचानक बाइक रुकवाई और बिना कुछ बताए नदी में छलांग लगा दी।
पुलिस और गोताखोरों ने चलाया सर्च अभियान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक युवक की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
पीएसी की 15 सदस्यीय टीम ने संभाला मोर्चा
रविवार को 23वीं बटालियन पीएसी मुरादाबाद की 15 सदस्यीय टीम ने विशेष उपकरणों के साथ नदी में सघन सर्च अभियान शुरू किया। टीम नदी की गहराई में युवक की तलाश कर रही है।
दो साल पहले हुई थी शादी
परिजनों के अनुसार योगेश अपने परिवार में सबसे बड़ा था। उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी और वह देहरादून में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। घटना के बाद परिवार में चिंता और मातम का माहौल है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पीएसी की टीम द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।