फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No rules in government, no center in private, where is the booster dose

सरकारी में नियम नहीं, प्राइवेट में सेंटर नहीं, कहां लगे बूस्टर डोज

Thu, 23 Jun 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
No rules in government, no center in private, where is the booster dose
सरकारी में नियम नहीं, प्राइवेट में सेंटर नहीं, कहां लगे बूस्टर डोज
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। जिसके चलते 18 साल से ऊपर वालों के लिए प्राइवेट अस्पतालों को बूस्टर डोज लगाने की अनुमति दे दी है। साथ ही कोविन ऐप के माध्यम से लोगों के पास मेसेज आ रहा हैं कि पैसे देकर प्राइवेट में बूस्टर डोज लगवा लें, लेकिन जिले में 18 साल से ऊपर वालों को बूस्टर डोज कोई भी प्राइवेट अस्पताल नहीं लगा रहा है।
जिले में बूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या कम है और उनमें भी बहुत कम रुचि दिख रही है। कोविन ऐप के माध्यम से दो डोज लगवाने वालों के पास अब बूस्टर डोज लगवाने का मेसेज आ रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि आप प्राइवेट अस्पताल में जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। लेकिन जिले में कोई भी प्राइवेट अस्पताल कोरोनारोधी टीके की बूस्टर डोज नहीं लगा रहा है। 60 साल से ऊपर वालों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को सरकारी अस्पताल में बूस्टर डोज लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्राइवेट अस्पताल बूस्टर डोज लगाने का एक व्यक्ति से 386 रुपये ले सकते हैं। हालांकि अभी शासन की ओर से 18 साल से ऊपर वालों के लिए सरकारी अस्पतालों में बूस्टर डोज लगाने का निर्देश नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

इसलिए कम रुचि दिखा रहे प्राइवेट अस्पताल
कोरोना काल में जब वैक्सीन लगनी शुरू हुई थी, तब सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों को भी वैक्सीन लगाने की अनुमति दे दी थी। लेकिन उस दौरान लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन न लगवाकर सरकारी अस्पतालों में कोरोनारोधी टीका लगवाया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यही कारण है कि प्राइवेट अस्पताल कम रुचि दिखा रहे हैं। क्योंकि पहले प्राइवेट अस्पतालों में कम वैक्सीन लगवाने की वजह से वैक्सीन की काफी डोज खराब हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी 52,828 लोगों ने ही लगवाई बूस्टर डोज
जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 60 साल से अधिक उम्र के 36,4436 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि अभी 52,828 लोगों ने ही कोरोना की बूस्टर डोज लगवाई है। जिसके चलते टीकाकरण बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बूथों की संख्या बढ़ा दी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में बूस्टर डोज लगाने का शासन की ओर से कोई निर्देश नहीं आया है। साथ ही जिले में कोई भी प्राइवेट अस्पताल बूस्टर डोज लगाने में रुचि नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed