फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No fertilizer in sugarcane committee warehouses since last one month

Bijnor News: गन्ना समिति के गोदामों में एक माह से खाद नहीं

Tue, 26 Nov 2024 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
No fertilizer in sugarcane committee warehouses since last one month
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। गन्ना समिति के गोदामों में पिछले एक माह डीएपी-एनपीके खाद नहीं है। किसानों का कहना है कि गेहूं की बुवाई चल रही है। ऐसे में किसानों को डीएपी-एनपीके खाद की आवश्यकता है। खाद्य न होने से समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
भारतीय किसान यूनियन के पूर्व तहसील अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह और महेंद्र सिंह ने बताया कि गन्ना समिति के अंतर्गत करीब सात से ज्यादा खाद गोदाम हैं। मगर, किसी भी गोदाम में खाद नहीं है। गेहूं की बुवाई के लिए डीएपी और एनपीके खाद की आवश्यकता है। ऐसी स्थिति में किसानों को बगैर उर्वरकों के ही गेहूं की बुवाई करने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने कई बार एससीडीआई अमित कुमार पांडेय और गन्ना समिति के विशेष सचिव मनोज कुमार को अवगत कराया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। किसानों में असंतोष पनप रहा है। किसान हर रोज गोदामों से बगैर खाद के लौट रहे हैं। चेतावनी दी कि जल्दी गोदाम पर खाद उपलब्ध नहीं हुआ तो कार्यकर्ता गन्ना समिति के अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed