फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   no effect of band

बाजार बंद का नहीं रहा कोई असर

Tue, 29 Nov 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
no effect of band
बिजनौर में नहीं दिखा बंद का असर, पूरा दिन रही चहल-पहल। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में नोटबंदी के विरोध में भारत बंद की घोषणा का जिले में कोई असर नहीं पड़ा। सोमवार को बाजार रोजमर्रा के तरह खुले रहे। विपक्षी दलों के किसी नेताओं ने दुकानों को बंद कराने की जहमत भी नहीं उठाई। 
विज्ञापन


पांच सौ और एक हजार का नोट बंद किए जाने के विरोध में विपक्षी दलों ने 28 नवंबर को बाजार बंद करने की घोषणा की थी। विपक्षी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर बाजार बंद अभियान को सफल बनाने के लिए अपील की थी। सोमवार को बाजार खुलने के साथ ही सब कुछ धरा रह गया। व्यापारियों ने दुकानें बंद नहीं की। पेट्रोल पंप से लेकर मेडिकल स्टोर व सिनेमा हॉल तक खुले रहे। सब्जी मंडी व फल मंडी भी पूरी तरह खुले रहे। किसी भी विपक्षी दल के नेताओं या कार्यकर्ताओं ने बाजार में घूमकर दुकानें बंद कराने की कोशिश भी नहीं की।
विज्ञापन


बाजार में दुकानें रोज की तरह खुली रहीं। ग्राहक भी रोज की तरह ही खरीदारी करने आए। धामपुर, शेरकोट में भी यही हालात रहे। बाजार बंद नहीं होने को भाजपाई नोटबंदी के समर्थन में बड़ी जीत मान रहे हैं। कस्बा झालू में भी बाजार खुला रहा। सुबह से ही व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल दीं। रोजमर्रा की तरह बाजार में चहल पहल रही। भारत बंद का जिले में कोई असर नहीं होने से विपक्षी दलों में खलबली मची हुई है। व्यापारी नेता सुशील जिंदल के मुताबिक जनता और व्यापारी नोटबंदी के समर्थन में हैं। नोटबंदी का विरोध का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed