फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No drainage of dirty water in Subhashnagar area

सुभाषनगर क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी नहीं

Fri, 06 Aug 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
No drainage of dirty water in Subhashnagar area
सुभाषनगर क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी नहीं
विज्ञापन

नजीबाबाद। दो ग्राम पंचायतों के बीच खस्ताहाल मार्ग क्षेत्रवासियों के लिए सिरदर्द बन गया है। ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ और शेखपुरगढू के बाद अब जिला पंचायत ने भी संपर्क मार्ग बनवाने से हाथ खड़े कर लिए हैं।
ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ के सुभाषनगर क्षेत्र में दरियापुर से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग खस्ताहाल है। बुंदकी मार्ग पर स्थित सुभाषनगर क्षेत्र के संपर्क मार्ग के दोनों ओर आबादी विकसित हो रही है। रवि राजपूत, रामनाथ सिंह, प्रतीक्षा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ और शेखपुरगढू के ग्राम प्रधानों से खस्ताहाल मार्ग पर गड्ढे होने, गंदा पानी जमा होने, संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना सहित आवागमन में असुविधा की बात कहते हुए मार्ग निर्माण की बात उठाई थी। ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ की ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत का कहना है कि दो ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर ग्राम पंचायत निधि से संपर्क मार्ग नहीं बनाया जा सकता।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने नजीबाबाद में 17 जुलाई को संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्रवासियों की ओर से संपर्क मार्ग बनवाने का मुद्दा उठने के बाद जिला पंचायत बिजनौर को मामले की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने डीएम के समक्ष उठी शिकायत और क्षेत्रवासियों की सिरदर्द बनी आवागमन समस्या को गंभीरता न लेते हुए निस्तारण की औपचारिकता पूरी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अधिकारी ने एक लाइन में मामले का निस्तारण कर दिया कि जिस क्षेत्र की समस्या है, उसका संपर्क मार्ग कॉलोनी विकसित करने वालों को बनाना है। रवि राजपूत सहित क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र के किसानों से सीधे आबादी क्षेत्र में भूमि लेकर आवास बनाए हैं। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से तत्काल लिंक मार्ग बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed