फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No confidence motion against the block chief on 28

ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 2

Mon, 13 Jan 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
No confidence motion against the block chief on 28
ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 28 को
विज्ञापन

किरतपुर। ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव 28 जनवरी को लाया जाएगा। डीएम रमाकांत पांडेय ने अविश्वास प्रक्रिया ब्लॉक कार्यालय में संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

अनिल सिंह किरतपुर ब्लॉक प्रमुख हैं। कुछ दिन पहले बीडीसी सदस्यों ने उन पर विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए डीएम से अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी। इससे पहले भी उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश की गई थी, लेकिन अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले बीडीसी सदस्यों की संख्या कम रही थी। इस वजह से बीडीसी सदस्यों ने अपने कदम वापस खींच लिए थे। लेकिन विपक्षी उन्हें ब्लॉक प्रमुख पद से हटाने के लिए निरंतर सक्रिय रहे। इस संबंध में सदस्यों ने एकजुट होकर ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह को हटाने का निर्णय लिया। इस बार विरोधी गुट दमदार तरीके से मैदान में उतरा है। उन्होंने हाईकोर्ट से अविश्वास प्रस्ताव की तारीख हासिल करके प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया। हाईकोर्ट ने डीएम को 28 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed